




Karnal News: हरियाणा के करनाल, दानोली गांव में एक खास समाज की ओर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के कार्यक्रम का विरोध करते हुए रिक्शा पर लगे झंडे फाड़ दिए गए। प्रचार के लिए पहुंची जेसीबी को भी रोक दिया गया। जिसको लेकर दोनों समुदाय में आपसी मतभेद होने ही वाला था। पर मामले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों समुदायों को शांत करवाया।
दल के व्यक्ति ने जानकारी दी की उनके गांव में बसपा और इनेलो प्रत्याशी गोपाल राणा का शाम का कार्यक्रम था। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिये प्रत्याशी का जेसीबी पर बैठा कर स्वागत करने का प्लान बनाया गया था, लेकिन जब पार्टी प्रचार का रिक्शा लेकर गांव में पहुंचे तो एक खास समुदाय के व्यक्ति ने उसका विरोध किया, और बोला कि इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे और पार्टी के झंडे को भी तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर मामले को शांत करवाया।
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उनके पास एक मैसेज आया था कि दनोली में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी का कार्यक्रम होने से रोका गया है। दो गुटों में मतभेद की स्थिति से बचने के लिए मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया था। फिर कार्यक्रम को पुलिस की उपस्थित में पूरा करवाया गया।
Karnal Crime: कंबाइन और बाइक सवार में हुए सड़क हादसे में, बच्ची की मौत, पिता की हालत नाजुक




