Advertisement
Advertisement
होम / Kartikeya Sharma: संविधान पर चर्चा में कार्तिकेय शर्मा का तीखा भाषण, कांग्रेस को दिलाई इमरजेंसी की याद

Kartikeya Sharma: संविधान पर चर्चा में कार्तिकेय शर्मा का तीखा भाषण, कांग्रेस को दिलाई इमरजेंसी की याद

BY: • LAST UPDATED : December 17, 2024

Inkhabar Haryana, Kartikeya Sharma: भारत के संविधान पर चर्चा के दौरान आज राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण और तीखा संबोधन हुआ, जब सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को उनके शासनकाल के दौरान की गई कुछ विवादास्पद घटनाओं की याद दिलाई। संविधान की महानता और इसके महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने इमरजेंसी के समय की घटनाओं को उजागर किया, साथ ही संजय गांधी द्वारा बुलडोजर के इस्तेमाल की बात भी उठाई, जो भारतीय राजनीति का एक काले अध्याय माना जाता है।

संजय गांधी के बुलडोजर के इस्तेमाल के संदर्भ में उठाये सवाल

इस दौरान कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए पूछा कि जब इमरजेंसी जैसे काले दिनों की बात आती है, तो क्या कांग्रेस इसे अपनी गलतियों के रूप में स्वीकार करती है? उन्होंने संजय गांधी द्वारा बुलडोजर का इस्तेमाल करने के संदर्भ में यह सवाल उठाया कि उस समय जो असंवैधानिक तरीके से कार्य किए गए, क्या उनका जवाब कांग्रेस पार्टी को देना चाहिए?

महिलाओं के लिए मोदी सरकार की सरहाना

वहीं, कार्तिकेय शर्मा ने मौजूदा सरकार की महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और समानता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जो भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति को सुधारने में मददगार साबित हो रही हैं।

Advertisement

Harvinder Kalyan: विस अध्यक्ष कल्याण ने किया गुजरात विधान सभा का दौरा