Inkhabar Haryana, Kartikeya Sharma: हरियाणा के राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा तेजाखेड़ा फार्म हाउस पहंचे, जहां उन्होंने हरियाणा के वरिष्ठ नेता और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी और उनके अंतिम दर्शन किए।
युवा नेताओं ने चौटाला से बहुत कुछ सीखा
कार्तिकेय शर्मा ने अपने बयान में कहा कि ओम प्रकाश चौटाला एक किताब की तरह हैं और हम जैसे युवा नेताओं को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ रहा है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यही कारण है कि वह हरियाणा के दिलों में हमेशा बसे रहे।
दूर-दूर से उनके समर्थक पहुंचे
बता दें कि, ओपी चौटाला के निधन पर उनके आखिरी दर्शन करने के लिए दूर-दूर से उनके समर्थक और जाननें वाले पहुंच रहे है। उनकी मौत से सिरसा में मातम का माहौल है। आज दोपहर 3 बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।