




Inkhabar Haryana, Kiran Chaudhary: राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने बुधवार को भिवानी में अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और हरियाणा की राजनीतिक स्थिति पर अपनी राय भी रखी।
बता दें कि, किरण चौधरी ने दिल्ली की मौजूदा स्थिति पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली, जो मिनी इंडिया के नाम से जानी जाती है, वहां आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 सालों में लोगों को निराश किया है। बिजली और पानी की हालत बेहद खराब है, और केजरीवाल सरकार पूरी तरह असफल रही है। अब जनता बीजेपी को एकमात्र विकल्प मान रही है और जल्द ही दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बडौली पर लगे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर किरण चौधरी ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन राजनीति का स्तर काफी गिर चुका है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
किसानों के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की बात मान ली है और अब जल्द ही बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाएगा। सरकार किसान हितैषी है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।




