Advertisement
Advertisement
होम / Abhay Chautala on Arvind Kejriwal: “केजरीवाल खुद को हरियाणा का बेटा…”,  INLD अध्यक्ष अभय चौटाला ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को तगड़ा लपेटा

Abhay Chautala on Arvind Kejriwal: “केजरीवाल खुद को हरियाणा का बेटा…”,  INLD अध्यक्ष अभय चौटाला ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को तगड़ा लपेटा

BY: • LAST UPDATED : July 19, 2025
Inkhabar Haryana, Abhay Chautala on Arvind Kejriwal: हरियाणा के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित कुरुक्षेत्र जोन की बैठक में पहुंचे इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने एक बार फिर अपनी आक्रामक शैली में विपक्षी दलों और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आम आदमी पार्टी को ‘सबसे घातक पार्टी’ करार देते हुए कहा कि यह पार्टी हरियाणा के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है।

आम आदमी पार्टी पर सीधा प्रहार

अभय चौटाला ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो खुद को हरियाणा का बेटा बताते हैं, लेकिन जब सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से हरियाणा को पानी देने की बात आती है, तो वे हमेशा पीछे हट जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हरियाणा को उसका हक चाहिए, तब केजरीवाल की ‘बेटे वाली भावना’ कहां चली जाती है?

कांग्रेस को बताया संगठनविहीन पार्टी

अभय चौटाला ने कांग्रेस पर भी जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत इतनी खराब हो गई है कि जिले स्तर पर संगठन बनाने के लिए भी राहुल गांधी को खुद हरियाणा आना पड़ा, लेकिन फिर भी वह संगठन नहीं खड़ा कर पाए। उन्होंने याद दिलाया कि राहुल गांधी ने 30 जून तक संगठन गठन की डेडलाइन दी थी, मगर आज तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

Advertisement

कृषि मंत्री पर भी कसा तीखा तंज

हरियाणा के कृषि मंत्री को भी अभय चौटाला ने नहीं बख्शा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या उनका दिमाग घुटनों में है, जो किसानों को यूरिया पोर्टल पर देने की बात करते हैं? उन्होंने इसे किसानों के साथ मजाक बताया और कहा कि इस तरह की नीतियों से साफ है कि सरकार का किसान हितों से कोई वास्ता नहीं है।

इनेलो की संगठनात्मक तैयारियां

अभय चौटाला ने बताया कि इनेलो ने हरियाणा को तीन जोनों में बांटा है। हिसार और गुरुग्राम जोन की बैठकों के बाद कुरुक्षेत्र जोन की यह बैठक थी। उन्होंने बताया कि आगामी 25 सितंबर को इनेलो संस्थापक और किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए कैथल में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें यह तय होगा कि प्रदेश के किस जिले में यह जयंती मुख्य कार्यक्रम के रूप में मनाई जाएगी।

भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर हमला

प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए चौटाला ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। आज हरियाणा में हत्या, फिरौती और नशे का कारोबार खुलेआम हो रहा है। लेकिन सरकार अभी तक नशे के खिलाफ कोई ठोस अभियान भी नहीं चला पाई है।