Advertisement
Advertisement
होम / Kiran Chaudhary on Caste Census: किरण चौधरी ने पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी की जमकर की तारीफ, कांग्रेस पर गरजी, कहा-“70 साल राज करके…”

Kiran Chaudhary on Caste Census: किरण चौधरी ने पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी की जमकर की तारीफ, कांग्रेस पर गरजी, कहा-“70 साल राज करके…”

BY: • LAST UPDATED : May 2, 2025
Inkhabar Haryana, Kiran Chaudhary on Caste Census: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी आज हरियाणा के भिवानी स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने सीएम नायब सैनी और पीएम मोदी की सराना करते हुए कांग्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने जातिगत जनगणना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उसे देश के हित में बताया और कहा कि अब हरियाणा में कांग्रेस का कुछ भी नहीं बचा।

जातिगत जनगणना पर किरण चौधरी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

किरण चौधरी ने सबसे पहले केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा देश में जातिगत जनगणना करवाने के फ़ैसले का स्वागत किया। किरण चौधरी ने कहा कि केन्द्रीय कैबिनेट में जो भी फ़ैसला लिया जाता है वो देश हित में होता है। वहीं जातिगत जनगणना करवाने के फ़ैसले पर कांग्रेस द्वारा अपनी जीत बताने पर किरण चौधरी ने सवाल खड़े किए। किरण ने कहा कि कांग्रेस देश में 70 साल राज करके भी माँग ही उठाती रही। ये उनकी मांग थी तो फिर अपनी सरकार रहते पूरी क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने व विकसित बनाने का काम केवल पीएम मोदी कर रहे है।

पानी हमारा हक- किरण

वहीं पंजाब द्वारा हरियाणा का पानी बंद करने पर हरियाणा कांग्रेस द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने व सर्वदलीय बैठक करने की मांग पर किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा। ये केवल बोलते रहते हैं। किरण ने कहा कि पानी हमारा हक है और हक हमें ज़रूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पानी लाने के लिए जो कार्रवाई करनी चाहिए वो कार्यवाही हमारी सरकार कर रही है। वहीं सिरसा जिला में भाजपा नेता मनीष सिंगला द्वारा डीएसपी से माफी मँगवाने और वो वीडियो वायरल करने के मामले पर किरण ने कहा कि ये मेरे संज्ञान में नहीं। कई सालों से कांग्रेस से खार खाई बैठी किरण चौधरी अब भाजपा में आने के बाद कांग्रेस पर कटाक्ष का कोई मौका नहीं छोड़ती। यही कारण है कि जातिगत जनगणना और पंजाब द्वारा रोके पानी को लेकर उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व को ललकारा है।