Advertisement
Advertisement
होम / Kiran Choudhary slams Bhupinder Hooda: “हरियाणा कांग्रेस की बर्बादी के जिम्मेदार हुड्डा और उनका बेटा” – किरण चौधरी

Kiran Choudhary slams Bhupinder Hooda: “हरियाणा कांग्रेस की बर्बादी के जिम्मेदार हुड्डा और उनका बेटा” – किरण चौधरी

BY: • LAST UPDATED : June 6, 2025

Inkhabar Haryana, Kiran Choudhary slams Bhupinder Hooda: हरियाणा की सियासत में अकसर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली भाजपा सांसद किरण चौधरी ने एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। इंडिया न्यूज़ हरियाणा से खास बातचीत में उन्होंने न केवल कांग्रेस की अंदरूनी हालत पर तीखे सवाल उठाए, बल्कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया को भी गैर-ज़िम्मेदाराना बताया।

कांग्रेस संगठन को लेकर जताई शंका

बातचीत की शुरुआत में किरण चौधरी ने कांग्रेस संगठन की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आने वाले एक महीने में साफ हो जाएगा कि कांग्रेस का संगठन बनेगा भी या नहीं। उन्होंने इशारा किया कि पार्टी के भीतर कोई स्पष्ट दिशा नहीं है और आंतरिक अव्यवस्था के चलते उसका भविष्य अधर में है।

हुड्डा को लिया आड़े हाथों

किरण चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का बेड़ा गर्क करने वाले हुड्डा साहब और उनका बेटा हैं। यह बयान न केवल कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि राज्य की राजनीति में पुराने और नए नेताओं के बीच टकराव कितना गहरा हो चुका है।

Advertisement

कुमारी शैलजा का अपमान हुआ था मंत्री रहते

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा का ज़िक्र करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि जब शैलजा जी मंत्री थीं, तब उन्हें रिसीव करने के लिए प्रोटोकॉल ऑफ़िसर्स को मना कर दिया जाता था। इस बयान के जरिए उन्होंने कांग्रेस के भीतर आपसी सम्मान और अनुशासन की कमी की ओर इशारा किया।

कांग्रेस में कोई लीडरशिप की सुनता ही नहीं

किरण चौधरी ने कांग्रेस की लीडरशिप पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी में आज कोई भी नेतृत्व की बात नहीं सुनता। उनके मुताबिक कि कांग्रेस इस समय एक ऐसी नाव बन गई है जिसका कोई मांझी नहीं। यह टिप्पणी कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे पर गहरा हमला मानी जा रही है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विपक्ष के बयानों की आलोचना

जब उनसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विपक्ष द्वारा विशेष सत्र की मांग पर सवाल पूछा गया तो किरण चौधरी ने दो टूक जवाब दिया कि इन विपक्षी नेताओं को समझना चाहिए कि सेना की रणनीतियां और ऑपरेशंस कॉन्फिडेंशियल होते हैं। जो लोग सेना की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, वे देशभक्त नहीं हो सकते। इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं द्वारा भी सेना पर उठाए गए सवालों को लेकर किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी चाहे जो भी हो, “जो कोई भी सेना पर सवाल उठाता है, उसके बयान की मैं कड़ी निंदा करती हूं।