Advertisement
Advertisement
होम / Kumari Selja: महाकुंभ को लेकर कालिंदी एक्सप्रेस का विस्तार भिवानी से सिरसा तक किया जाए- कुमारी सैलजा

Kumari Selja: महाकुंभ को लेकर कालिंदी एक्सप्रेस का विस्तार भिवानी से सिरसा तक किया जाए- कुमारी सैलजा

BY: • LAST UPDATED : December 25, 2024
विनोद लांबा, दिल्ली

Inkhabar Haryana, Kumari Selja: सिरसा की सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कुमारी सैलजा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर एक महत्वपूर्ण आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज से भिवानी तक चलने वाली कालिंदी एक्सप्रेस को सिरसा तक विस्तार किया जाए, ताकि इस ट्रेन के जरिए महाकुंभ में स्नान का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालु, साधु-संत आसानी से प्रयागराज पहुँच सकें।

सैलजा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

कुमारी सैलजा ने पत्र में उल्लेख किया कि आगामी महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा स्नान से होगा, जो 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, और सिरसा के लोग भी इस धार्मिक अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं। वर्तमान में कालिंदी एक्सप्रेस केवल भिवानी तक चलती है, लेकिन यदि इस ट्रेन का विस्तार सिरसा तक किया जाए, तो हजारों श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज जा सकते हैं।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि नई दिल्ली से सिरसा वाया महम, रोहतक, हांसी, हिसार तक नई इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए और जोधपुर से हिसार तक आने वाली गाड़ी संख्या 14891/14892 को सिरसा तक बढ़ाया जाए।

सैलजा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

सैलजा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

सीएम सैनी से सिरसा के पार्कों की रखरखाव की अपील

बता दें कि, कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर सिरसा के पार्कों और ग्रीन बेल्ट के रखरखाव की जिम्मेदारी एक निश्चित विभाग को सौंपने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सिरसा नगर में करोड़ों रुपये की लागत से टाउन पार्क, भादरा पार्क और ग्रीन बेल्ट का विकास किया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में ये स्थान धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो रहे हैं।
खासकर टाउन पार्क में लगे म्यूजिकल फाउंटेन और भादरा पार्क की स्थिति बेहद खराब है। इसके अलावा, ग्रीन बेल्ट नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है, जिससे लोगों को सैर करने में परेशानी हो रही है।
सीएम सैनी से सिरसा के पार्कों की रखरखाव की अपील

सीएम सैनी से सिरसा के पार्कों की रखरखाव की अपील

कुमारी सैलजा ने कहा कि इन पार्कों और ग्रीन बेल्ट के उचित रखरखाव के लिए एक विभाग को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए और इसके जीर्णोद्धार के लिए धनराशि जारी की जानी चाहिए। उनका मानना है कि इससे न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, बल्कि सैर करने वाले लोग भी इन स्थानों का आनंद ले सकेंगे और बच्चों के लिए भी यह एक अच्छा मनोरंजन स्थल बन सकेगा।

Advertisement