Advertisement
Advertisement
होम / Kumari Sheilja News: कुमारी सैलजा ने महंगाई पर सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

Kumari Sheilja News: कुमारी सैलजा ने महंगाई पर सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

BY: • LAST UPDATED : November 15, 2024

Inkhabar Haryana, Kumari Sheilja News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर धर्म की राजनीति करने, महंगाई, बेरोजगारी, नशा, खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमत और अपराध पर ध्यान न देने का आरोप लगाया हैं।

Haryana Winter Session: “डीएपी खाद पर…”, हुड्डा ने सत्र में सीएम के जवाब पर जताई निराशा

महंगाई की मार

कुमारी सैलजा ने खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने में मुंगफली तेल, सरसों तेल, वनस्पति तेल, सोया तेल, सूरजमुखी तेल और पाम ऑयल की कीमतों में 2.5 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इसके साथ ही चाय के दाम भी 3 प्रतिशत बढ़े हैं। इस बढ़ोतरी ने रसोई का बजट और भी मुश्किल बना दिया है।

Advertisement

 

सैलजा ने कहा कि सब्जियों के दाम इतने अधिक हो गए हैं कि सामान्य परिवारों के लिए इन्हें खरीदना भी मुश्किल हो गया है। अदरक 280 रुपये किलो, हरा धनिया 300 रुपये किलो और लहसुन 100 रुपये प्रति पाव तक बिक रहा है। आलू भी अब 35 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

महंगाई पर RBI की चिंता

सैलजा ने महंगाई के आंकड़ों को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि अक्टूबर महीने में देश की खुदरा महंगाई एक बार फिर से बढ़ी है और यह 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सितंबर के मुकाबले, अक्टूबर में खुदरा महंगाई में 0.72 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिससे यह आंकड़ा 6 प्रतिशत से ऊपर चला गया है, जो RBI के टॉलरेंस लेवल से अधिक है।

 

ग्रामीण महंगाई भी बढ़कर 6.68% हो गई है, जो सितंबर में 5.87% थी, जबकि शहरी महंगाई 5.62% तक पहुंच गई है। इसके साथ ही, रॉयटर्स के एक सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया था कि अक्टूबर में भारत की महंगाई दर 6 प्रतिशत के करीब पहुंच सकती है, जो आरबीआई की तय सीमा से अधिक हो सकती है।

सरकार पर निशाना

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है और इसके परिणामस्वरूप आम आदमी की जिंदगी और भी कठिन होती जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह महंगाई, बेरोजगारी और अपराध जैसी समस्याओं पर ध्यान दे और इन पर नियंत्रण पाने के लिए ठोस कदम उठाए।

रसोई के बजट से लोग परेशान

सैलजा ने कहा कि रसोई के बजट पर पड़ रही महंगाई की मार ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। महिलाओं का रसोई में खड़ा होना और महंगे दामों पर सब्जियां खरीदना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई और अन्य समस्याओं पर मौन बनी हुई है और इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

 

Kumari Sheilja News: कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर किसानों के शोषण का लगाया आरोप