Advertisement
Advertisement
होम / Kumari Sheilja News: कुमारी सैलजा ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Kumari Sheilja News: कुमारी सैलजा ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

BY: • LAST UPDATED : November 30, 2024
Inkhabar Haryana, Kumari Sheilja News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है। हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे अपराधों के बढ़ते मामलों ने आम नागरिकों और व्यापारियों में दहशत फैला दी है।

राज्य में गैंगस्टर संस्कृति तेजी से पनप रही

कुमारी सैलजा ने कहा कि राज्य में गैंगस्टर संस्कृति तेजी से पनप रही है। अपराधी विदेशों से अपने गिरोह चला रहे हैं और सोशल मीडिया पर खुलेआम अपराधों की जिम्मेदारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की नाकामी के कारण अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है। खासकर, रंगदारी मांगने और व्यापारियों को धमकाने के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है। हांसी, हिसार, करनाल, कैथल, रोहतक, और नरवाना जैसे इलाकों में अपराधियों की गतिविधियां बढ़ी हैं।

महिलाओं की सुरक्षा पर साधा सरकार पर निशाना

कुमारी सैलजा ने महिलाओं की सुरक्षा पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। भाजपा सरकार अपने वादे के विपरीत प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने में नाकाम रही है।

Advertisement

सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं का भी सम्मान नहीं कर रही है। उन्होंने संसद में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा से बच रही है। कुमारी सैलजा ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी और हरियाणा को अपराधमुक्त राज्य बनाया जाएगा।