Advertisement
Advertisement
होम / Kumari Sheilja News:“हरियाणा में गेहूं की बिजाई के…”, किसानों की परेशानी पर सैलजा का बीजेपी पर हमला

Kumari Sheilja News:“हरियाणा में गेहूं की बिजाई के…”, किसानों की परेशानी पर सैलजा का बीजेपी पर हमला

BY: • LAST UPDATED : November 4, 2024

Inkhabar Haryana, Kumari Sheilja News:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में DAP खाद की किल्लत को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को खाद के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे गेहूं की बिजाई भी प्रभावित हो रही है।

Sunita Duggal News: “कांग्रेस के शासन में दलितों पर…”, सुरजेवाला के बयान पर सुनीता दुग्गल ने सुनाई खरी-खोटी

60 लाख DAP बैग की जरूरत

सैलजा ने बताया कि हरियाणा में गेहूं की बिजाई के लिए 60 लाख से अधिक DAP बैग की जरूरत है, लेकिन उपलब्धता आधी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि DAP खाद न मिलने से उन किसानों को फिर से सिंचाई करनी पड़ेगी, जिन्होंने पहले ही खेतों की तैयारी कर ली थी। इससे गेहूं की बिजाई में देरी होगी, जो उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी और किसानों को और अधिक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement

इतने हेक्टेयर में उगाते गेहूं की फसल

कुमारी सैलजा ने स्पष्ट किया कि हरियाणा में 23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल उगाई जाती है, जो देश के खाद्य भंडार में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार को सितंबर माह में DAP का प्रबंध करना चाहिए था, ताकि किसानों को बिजाई के समय में कोई परेशानी न हो।

किसानों की समस्या पर बीजेपी का ध्यान नहीं

सैलजा ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह किसानों की समस्याओं के प्रति ध्यान नहीं दे रहीं है और जश्न मनाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने समय पर डीएपी का प्रबंध नहीं किया, जिससे किसान आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे हैं। सिरसा में 10 दिनों में सिर्फ 1381 एमटी डीएपी भेजी गई, जो 57 सोसायटियों में बांटी गई, वह भी मात्र पांच बैग प्रति सोसायटी। यह स्थिति किसानों के लिए बेहद निराशाजनक है।

किसानों के साथ हुआ भेदभाव

कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार क्षेत्र के अनुसार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की अनियोजित स्थिति से न केवल उत्पादन कम होगा, बल्कि किसानों को पुनः सिंचाई के लिए डीजल की खपत करनी पड़ेगी, जिससे उनकी लागत और बढ़ेगी।

 

Farmers Protest: डीएपी खाद की कमी, किसानों का विरोध प्रदर्शन