Advertisement
Advertisement
होम / Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का चंडीगढ़ निवास, जहां आज भी झलकती है उनकी यादें

Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का चंडीगढ़ निवास, जहां आज भी झलकती है उनकी यादें

BY: • LAST UPDATED : December 27, 2024
विनोद लांबा, दिल्ली

Inkhabar Haryana, Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, जिन्हें उनकी निष्ठा, सादगी और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए जाना जाता है, ने न केवल भारतीय राजनीति में बल्कि चंडीगढ़ शहर में भी अपनी पहचान छोड़ी है। दिल्ली में सत्ता के शिखर तक पहुंचने के बाद भी उनका चंडीगढ़ से गहरा जुड़ाव रहा। इस शहर में स्थित एक साधारण सा मकान उनके जीवन के एक अहम हिस्से की कहानी कहता है।

चंडीगढ़ में मनमोहन सिंह का निवास

चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में स्थित मकान नंबर 727, डॉ. मनमोहन सिंह की संपत्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह मकान उन्होंने 31 जनवरी 1987 को मात्र 8.62 लाख रुपये में खरीदा था। यह घर आज भी उसी स्वरूप में है, जिस स्वरूप में उन्होंने इसे खरीदा था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 1997 तक इसमें कोई बदलाव नहीं कराया।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का चंडीगढ़ निवास

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का चंडीगढ़ निवास

केयरटेकर की भावनाएं और मकान की देखभाल

इस मकान में वर्तमान में एक केयरटेकर नियुक्त हैं, जो इसकी देखभाल करते हैं।  केयरटेकर ने बताया कि मुझे उनके निधन की ख़बर रात को मिली और इसे सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में यह मकान किराए पर दिया गया है। बावजूद इसके, यह जगह मनमोहन सिंह के परिवार और रिश्तेदारों के लिए एक भावनात्मक केंद्र बनी हुई है।

परिवार और रिश्तेदारों का आना-जाना

डॉ. मनमोहन सिंह के करीबी रिश्तेदार अक्सर इस मकान में आते रहते हैं। यह घर उनकी स्मृतियों और उनके योगदान को संजोए हुए है। यहाँ की सादगी और स्थिरता उनकी उस जीवनशैली को दर्शाती है, जिसे वे सत्ता के चरम पर पहुंचने के बाद भी अपनाए हुए थे।

Advertisement

चंडीगढ़ के प्रति उनकी सादगी का प्रतीक

चंडीगढ़ का यह मकान पूर्व प्रधानमंत्री की सादगी और निष्ठा का जीवंत उदाहरण है। यह न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि इस शहर के लोगों के लिए भी गर्व का विषय है। यह मकान उनकी विनम्रता और उस जमीनी जुड़ाव को दर्शाता है, जो उन्होंने अपने पूरे जीवन में बनाए रखा।