Advertisement
Advertisement
होम / Manoharlal Khattar on punjab haryana water conflict: “पानी रोकना उचित नहीं, पंजाब सरकार निभा नहीं रही राज धर्म”- मनोहरलाल खट्टर

Manoharlal Khattar on punjab haryana water conflict: “पानी रोकना उचित नहीं, पंजाब सरकार निभा नहीं रही राज धर्म”- मनोहरलाल खट्टर

BY: • LAST UPDATED : April 30, 2025
Inkhabar Haryana, Manoharlal Khattar on punjab haryana water conflict: हरियाणा के पानी संकट और बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) के संदर्भ में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने आज एक अहम बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी राज्य द्वारा पानी रोकने की कार्रवाई न्यायोचित नहीं मानी जा सकती और यह संविधान तथा संघीय व्यवस्था के विरुद्ध है।

पंजाब सरकार पर कसा तंज

मनोहर लाल ने सीधे तौर पर पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह “राज धर्म” निभाने में विफल हो रही है। उन्होंनें यह भी बताया कि फिलहाल बीबीएमबी की बैठक चल रही है, जिसमें इस जल विवाद को लेकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर बीबीएमबी किसी दबाव में निर्णय लेने में असमर्थ रहती है, तो केंद्र सरकार इस मुद्दे पर खुद हस्तक्षेप कर निर्णय लेगी।

पाकिस्तान जल समझौते पर भी दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री ने पानी के अंतर्राष्ट्रीय आयाम पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ हुए जल समझौतों के तहत जो पानी बचाया जाएगा, वह सभी राज्यों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बीबीएमबी मंत्रालय उनके अधीन आता है और इसीलिए इस पूरे मामले पर उनकी व्यक्तिगत नजर बनी हुई है। उनकी इस बयानबाजी को हरियाणा के हितों की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement