Advertisement
Advertisement
होम / Manoharlal Khattar: केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल का आज 71वां जन्मदिन, सीएम नायब सैनी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई

Manoharlal Khattar: केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल का आज 71वां जन्मदिन, सीएम नायब सैनी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई

BY: • LAST UPDATED : May 5, 2025

Inkhabar Haryana, Manoharlal Khattar: आज केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक लंबे राजनीतिक अनुभव और ईमानदार प्रशासनिक छवि के धनी खट्टर जी को इस खास अवसर पर देशभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Homeguard became Crorepati in Dream11: रात को बनाई टीम, सुबह बन गया करो़ड़पति, जानें कैसे हरियाणा का होमगार्ड रातों-रात बना अमीर

पीेएम नरेंद्र मोदी ने खट्टर जी के कार्यों को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और भारत के बिजली क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह ने की खट्टर की सेवा भावना की प्रशंसा

गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हर गरीब के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में आप उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

सीएम नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें एक “वटवृक्ष” की संज्ञा दी और लिखा कि खर्ची-पर्ची सिस्टम’ का ध्वंस करने समेत हरियाणा में क्रांतिकारी परिवर्तनों के प्रणेता एवं एक वटवृक्ष की तरह सभी युवाओं को अपनी छांव से आच्छादित रखने वाले हमारे परम आदरणीय मार्गदर्शक, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।