Advertisement
Advertisement
होम / Manoharlal on Rahul Gandhi: “नाच ना जाने आंगन टेढ़ा”, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राहुल गांधी को तगड़ा लपेटा

Manoharlal on Rahul Gandhi: “नाच ना जाने आंगन टेढ़ा”, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राहुल गांधी को तगड़ा लपेटा

BY: • LAST UPDATED : June 9, 2025
Inkhabar Haryana, Manoharlal on Rahul Gandhi: करनाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगाए थे। इस पर जब मनोहर लाल से मीडिया ने सवाल किया, तो उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” काम तो करना आता नहीं और दूसरों पर आरोप लगाना राहुल गांधी की पुरानी आदत है।

राहुल गांधी पर तीखा हमला

मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी को न तो पार्टी चलाना आता है, न ही यह समझ है कि चुनाव कैसे लड़े जाते हैं और न ही यह जानकारी है कि आम लोगों को कैसे जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस कार्यक्रम नहीं है। जब उन्हें कुछ हासिल नहीं होता, तो वे दूसरों की थाली में झांकना शुरू कर देते हैं। उनका सोचने का तरीका दयनीय है। बिना तथ्यों के आरोप लगाने की जो आदत है, जनता अब उसे भली-भांति पहचान चुकी है। उनके बयानों का अब कोई असर नहीं होता।

“तीन घोड़ों” की टिप्पणी पर जवाब

 राहुल गांधी ने कांग्रेस संगठन को लेकर “तीन घोड़ों” का जिक्र किया था। इस पर जब केंद्रीय मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को घोड़ों की पहचान ही नहीं है, वह घोड़ों के महत्व को कैसे समझ सकता है? मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के भीतर अपने ही कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि जो व्यक्ति अपने घर में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दे सकता, वह समाज को क्या प्रेरणा देगा?

कांग्रेस को दी सलाह

मनोहर लाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी खुद को खड़ा नहीं कर पा रही है, तो वे (भाजपा) उन्हें सलाहकार के रूप में रख लें, भाजपा उनकी पार्टी खड़ी करवा देगी। मैं भी चाहता हूं कि कांग्रेस किसी तरह खड़ी हो जाए। अगर खुद नहीं हो पा रहे तो हमें एडवाइजर रख लें।