Advertisement
Advertisement
होम / Mohanlal Badoli:”हरियाणा में ईवीएम मशीनों…”, बडौली ने ईवीयम के मामलें में कांग्रेस पर कसा तंज

Mohanlal Badoli:”हरियाणा में ईवीएम मशीनों…”, बडौली ने ईवीयम के मामलें में कांग्रेस पर कसा तंज

BY: • LAST UPDATED : November 17, 2024

Inkhabar Haryana, Mohanlal Badoli: हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने भिवानी में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की राजनीति से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने राज्य विधानसभा और पार्टी के सदस्यता अभियान से लेकर, विपक्ष के आरोपों तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब

बडौली ने पंजाब और चंडीगढ़ के संदर्भ में कहा कि हरियाणा के हिस्से की मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है, जैसे हरियाणा में भाजपा ने सत्ता हासिल की।

ईवीएम मशीनों पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह कहती है कि हरियाणा में ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी हुई, लेकिन सवाल यह है कि जहां उनके 37 विधायक जीते, क्या वहां गड़बड़ी नहीं थी? उनका कहना था कि हरियाणा में ईवीएम से निष्पक्ष चुनाव हुआ है।

Advertisement

 

परिसीमन पर की चर्चा

प्रदेश में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर बडोली ने बताया कि अब तक 10 लाख लोग भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ चुके हैं। साथ ही उन्होंने आगामी परिसीमन पर कहा कि 2026 में जब जनसंख्या के अनुसार सीटों का वितरण होगा, तो हरियाणा में कुल 126 विधानसभा सीटें हो सकती हैं, यह एक अनुमानित आंकड़ा है।

नगर पालिका चुनावों को लेकर बडौली ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस द्वारा निर्वाचन आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। बडौली ने कहा कि भाजपा की नीति हमेशा भारत के समग्र विकास की रही है, और पंजाब-हरियाणा के मुद्दों को लेकर दोनों राज्यों के बीच बैठकर चर्चा की जाएगी।

किसानों के मुद्दें पर की बात

कृषि संबंधी मुद्दों पर बडोली ने बताया कि हरियाणा में किसानों को 24 फसलों पर MSP पर खरीद का लाभ मिलता है। उन्होंने पंजाब सरकार से भी आग्रह किया कि वह राज्य की प्रमुख पांच फसलों पर MSP देने की व्यवस्था करे। अंत में, बडौली ने राज्यसभा सदस्य बनने के सवाल पर कहा कि नाम का कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि जो नाम सामने आते हैं, उन्हें भी राज्यसभा में जगह नहीं मिल पाती।