Advertisement
Advertisement
होम / Mohanlal Badoli on CET Exam 2025: चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा की छोटी टोली की बैठक, CET एग्जाम पर मोहनलाल बडौली बोले- “परीक्षार्थियों के लिए…”

Mohanlal Badoli on CET Exam 2025: चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा की छोटी टोली की बैठक, CET एग्जाम पर मोहनलाल बडौली बोले- “परीक्षार्थियों के लिए…”

BY: • LAST UPDATED : July 26, 2025
Inkhabar Haryana, Mohanlal Badoli on CET Exam 2025: हरियाणा की राजनीति और प्रशासनिक रणनीतियों को धार देने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश में चल रही गतिविधियों और CET परीक्षा को लेकर सरकार की तैयारी और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर  केंद्रित रही।

बैठक में शामिल रहे ये नेता

सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई इस छोटी टोली की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं मंत्री कृष्ण बेदी, वरिष्ठ नेता डॉ. अर्चना गुप्ता तथा सुरेंद्र पूनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों, संगठनात्मक मजबूती, और आगामी चुनावी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

 हर जिले में होंगे सीएम के प्रवास- बडौली

बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शीघ्र ही हर जिले में प्रवास कार्यक्रम शुरू करेंगे। इसका उद्देश्य जनसंपर्क को मजबूत करना, जमीनी हकीकत का आकलन करना और सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना है।

Advertisement

CET परीक्षार्थियों के लिए नायब सरकार की ऐतिहासिक पहल

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस समय हरियाणा में करीब 13.5 लाख परीक्षार्थी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) में शामिल हो रहे हैं। इन परीक्षाओं को लेकर सरकार की तैयारियों की उन्होंने प्रशंसा की और कहा कि हरियाणा में पहली बार नायब सरकार ने परीक्षार्थियों को न सिर्फ परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने बल्कि परीक्षा के बाद घर तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की है।

मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संस्थाएं सेवा ही संगठन के मंत्र को अपनाते हुए परीक्षार्थियों के ठहरने और खान-पान की जिम्मेदारी स्वयं उठा रहे हैं। उन्होंने इन सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि यह भाजपा की सांस्कृतिक और सेवा पर आधारित राजनीति का प्रमाण है।