Advertisement
Advertisement
होम / Mohanlal Badoli: “8 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धा की डुबकी लगाने जाएगी भाजपा कैबिनेट”- मोहनलाल बडौली

Mohanlal Badoli: “8 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धा की डुबकी लगाने जाएगी भाजपा कैबिनेट”- मोहनलाल बडौली

BY: • LAST UPDATED : January 27, 2025
Inkhabar Haryana, Mohanlal Badoli: हरियाणा के सोनीपत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने पार्टी के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को बखूबी पूरा किया है। इसके साथ ही बिना किसी पक्षपात के युवाओं को रोजगार देने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

Kumari Selja: “किसानों और मजदूरों की अनदेखी कर अपमान कर रही है भाजपा सरकार”- कुमारी सैलजा

महाकुंभ में भाजपा कैबिनेट लगाएगी श्रद्धा की डुबकी

बडौली ने घोषणा की कि 8 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की पूरी कैबिनेट प्रयागराज महाकुंभ में हिस्सा लेगी और श्रद्धा की डुबकी लगाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पार्टी की धार्मिक और सांस्कृतिक निष्ठा को दर्शाता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत का दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव में जीत दर्ज करेगी और जनता को एक मजबूत और विकासशील सरकार देगी।

Advertisement

कांग्रेस पर निशाना

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तक नियुक्त करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक ही आपस में सहमति नहीं बना पा रहे हैं, जिससे पार्टी की स्थिति और कमजोर होती जा रही है।

Gurugram News: नगर निगम के निकम्मेपन से परेशान वार्ड नंबर 24 की जनता, जल्द चुनाव की मांग