Advertisement
Advertisement
होम / Mohanlal Badoli on National Herald case: “भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई…”, नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार पर ED की करवाई पर बडौली के दिखे तीखे तेवर

Mohanlal Badoli on National Herald case: “भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई…”, नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार पर ED की करवाई पर बडौली के दिखे तीखे तेवर

BY: • LAST UPDATED : April 16, 2025
Inkhabar Haryana, Mohanlal Badoli on National Herald case: नेशनल हेराल्ड मामले में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। इस कड़ी में आज हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने सोनीपत में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रोबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही कार्रवाई पर खुलकर बयान दिया।

ED की कार्रवाई पर मोहनलाल बडोली का बयान

मोहनलाल बडोली ने कहा कि ED एक स्वतंत्र एजेंसी है और वह अपना कार्य कर रही है। जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।”
उन्होंने साफ तौर पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया है, जिसे सभी को समझना चाहिए।

धरना-प्रदर्शन को बताया “राजनीति से प्रेरित”

बडोली ने कांग्रेस पार्टी द्वारा इस मामले में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि ईडी पहले भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कई बार पूछताछ कर चुकी है। अब जब कानूनी शिकंजा कस रहा है तो कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Advertisement

रोबर्ट वाड्रा की पेशी पर भी की टिप्पणी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोबर्ट वाड्रा की ईडी के सामने पेशी पर भी सवाल पूछा गया, जिस पर बडोली ने दो टूक कहा कि जांच एजेंसी के साथ सहयोग करना हर नागरिक का कर्तव्य है। अगर कोई निर्दोष है तो जांच में सहयोग करने से डरने की जरूरत नहीं है।