Advertisement
Advertisement
होम / Mohanlal Badoli: “भाखड़ा का पानी रोकना केवल एक राजनीतिक स्टंट”, मोहनलाल बडौली का AAP पर तीखा हमला

Mohanlal Badoli: “भाखड़ा का पानी रोकना केवल एक राजनीतिक स्टंट”, मोहनलाल बडौली का AAP पर तीखा हमला

BY: • LAST UPDATED : May 5, 2025
Inkhabar Haryana, Mohanlal Badoli: हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी, पंजाब सरकार, राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अपने बयान में उन्होंने एक के बाद एक कई मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सबसे पहले उन्होंने भाखड़ा डैम मामले पर पंजाब सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और फिर राहुल गांधी के धार्मिक रुख को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ को पार्टी बचाने की कवायद करार दिया। आइए, जानते हैं उनके बयान के प्रमुख अंश क्रमबद्ध तरीके से:

भाखड़ा डैम पर AAP का राजनीतिक स्टंट- बडोली

मोहनलाल बडोली ने भाखड़ा डैम के पानी को लेकर पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाखड़ा का पानी रोकना केवल एक राजनीतिक स्टंट है, जिसे आम आदमी पार्टी कर रही है। पंजाब में पानी की कोई कमी नहीं है, लेकिन सरकार केवल राजनीतिक लाभ के लिए यह कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी की लोकप्रियता पंजाब में बढ़ रही है, जिससे घबराकर यह सारा नाटक रचा जा रहा है। नायब सैनी लगातार पंजाब के लोगों से मिल रहे थे और वहां के लोग भाजपा से जुड़ रहे थे। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी को चिंता होने लगी और उन्होंने यह सारा ड्रामा रच डाला।

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया

बडोली ने राहुल गांधी के भगवान राम पर दिए गए कथित बयान को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद जब देश में तनाव की स्थिति है, ऐसे में राहुल गांधी का यह बयान बेहद निंदनीय है। उन्होंने राहुल गांधी की धार्मिक स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किस धर्म को मानते हैं सनातन, ईसाई या मुस्लिम? उनका भगवान कौन है, इसे स्पष्ट करना चाहिए।

Advertisement

कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर तंज

कांग्रेस की चल रही ‘संविधान बचाओ यात्रा’ को लेकर भी मोहनलाल बडोली ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि यह संविधान बचाओ यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस बचाओ यात्रा है। कांग्रेस को पता है कि पार्टी का अस्तित्व खतरे में है, इसलिए वे खुद को बचाने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं।