Advertisement
Advertisement
होम / MP Kiran Chaudhary: सांसद किरण चौधरी का कांग्रेस पर हमला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे को ठहराया ज़िम्मेदार

MP Kiran Chaudhary: सांसद किरण चौधरी का कांग्रेस पर हमला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे को ठहराया ज़िम्मेदार

BY: • LAST UPDATED : October 14, 2024

MP Kiran Chaudhary: हरियाणा में हाल ही में हुए चुनावों के बाद, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कांग्रेस की हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि जहां हुड्डा और उनके बेटे का दखल होता है, वहां बर्बादी निश्चित है। किरण चौधरी ने यह बात गोलागढ़ गांव में अपने समर्थक के घर एक निजी समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कही।

भाजपा का र्ण बहुमत से सरकार बनाना था तय

किरण चौधरी ने भाजपा की जीत को पूर्वानुमानित बताया और कहा कि हरियाणा में भाजपा का पूर्ण बहुमत से सरकार बनाना तय था। उन्होंने कांग्रेस की हार की वजह पार्टी के भीतर की फूट, गलत टिकट वितरण, और भ्रष्टाचार को बताया। उनके अनुसार, कांग्रेस के आपसी झगड़ों और गलत रणनीतियों की वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

गिनवाई बीजेपी की सफलता

इसके विपरीत, किरण चौधरी ने भाजपा की सफलता के पीछे उसकी ईमानदारी, रोजगार में पारदर्शिता, और विकास कार्यों को श्रेय दिया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि भाजपा ने बिना किसी घूस या सिफारिश के नौकरियां दीं और यही कारण है कि लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया।

Advertisement

किरण चौधरी ने कांग्रेस पर कसा तंज

ईवीएम पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर किरण चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह “अंगूर खट्टे हैं” वाली स्थिति है, जहां कांग्रेस जीतती है, वहां सब सही लगता है, लेकिन जहां हारती है, वहां ईवीएम पर दोष मढ़ देती है। चौधरी ने कांग्रेस को सलाह दी कि वह आत्ममंथन करे और जनता के फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करे।

Haryana Weather Update: मौसम में बदलाव, दिन में धूप और रात में पड़ने लगी हल्की ठंड, जानिए पूरी खबर…