Advertisement
Advertisement
होम / OP Dhankar on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले ओपी धनखड़ – “भारतीय सेना ने दिखाई वीरता, पाकिस्तान को घर में घुसकर दिया जवाब”

OP Dhankar on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले ओपी धनखड़ – “भारतीय सेना ने दिखाई वीरता, पाकिस्तान को घर में घुसकर दिया जवाब”

BY: • LAST UPDATED : May 7, 2025
Inkhabar Haryana, OP Dhankar on Operation Sindoor: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई कड़ी कार्यवाही, ‘ऑपरेशन सिंदूर’, की सफलता के बाद पूरे देश में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस साहसी अभियान के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ मीडिया के सामने आए और सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत की सीमाओं की रक्षा करने के लिए वह पूरी तरह सक्षम और तैयार है।

सेना के शौर्य को बताया बधाई का पात्र

धनखड़ ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। उन्होंने ना केवल आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया बल्कि पूरी दुनिया को यह भी दिखा दिया कि भारत किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के साहसिक कदम भारत की रक्षा नीति को और मज़बूत बनाते हैं और आतंकवादियों के मन में डर पैदा करते हैं।

पहलगांव हमले का मिला करारा जवाब

कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के जवाब में ही भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस सटीक और योजनाबद्ध अभियान में कई आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए गए। धनखड़ ने कहा कि जो भी भारत पर हमला करेगा, उसे अब घर में घुसकर जवाब मिलेगा।

Advertisement

धनखड़ ने रक्षा मंत्रालय की सराहना की

भाजपा नेता ने इस सफल ऑपरेशन के लिए न केवल सेना की तारीफ की, बल्कि रक्षा मंत्रालय की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान की रणनीति और समयबद्धता दर्शाती है कि देश की सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व पूरी तरह से एकजुट होकर देश की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। ओपी धनखड़ ने आतंकवादियों की गतिविधियों को ‘नापाक हरकतें’ बताया और कहा कि भारतीय सेना ने इस बार बेहद माकूल और निर्णायक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सेना ने बहादुरी से यह दिखाया कि भारत अब केवल सहने वाला देश नहीं है, बल्कि अब जवाब देने वाला भारत है।