




Opinion Poll: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं, जिनमें दोनों राज्यों की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा फायदा होता दिखाई दे रहा है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स के अनुसार कांग्रेस गठबंधन को 55 सीटें मिल सकती हैं, जो उसे सरकार बनाने में मदद कर सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 25 सीटों पर सिमटने का अनुमान है, जो पिछले 10 साल से सत्ता में है।
जम्मू कश्मीर में स्थिति थोड़ी जटिल दिखाई दे रही है। यहां हंग असेंबली की संभावना जताई जा रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन 43 सीटें जीत सकता है, जबकि बीजेपी को 26 सीटें मिल सकती हैं। पीडीपी को 8 सीटें मिलने का अनुमान है, और अन्य को 13 सीटें मिलने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी को यहां निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि ज्यादातर एग्जिट पोल में उसका खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है।
इस बार बीजेपी को एंटी इंकमबेंसी का सामना करना पड़ा है, जिससे उसका जनाधार कमजोर हुआ है। इसके अलावा, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का भी प्रदर्शन कमजोर रहने की संभावना है। एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के संकेत हैं, जबकि जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार की स्थिति बन सकती है। हालांकि, यह सिर्फ अनुमान हैं और अंतिम परिणाम 8 अक्टूबर 2024 को चुनाव आयोग द्वारा जारी किए जाएंगे। तब तक यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का वास्तविक फैसला क्या होता है।
Haryana Assembly Elections: विधानसभा क्षेत्र का सबसे छोटा गांव, केवल पांच संतों की आबादी…




