Advertisement
Advertisement
होम / Panipat News: हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर BJP विधायक विनोद भयाना का दावा, कह दी ये बात

Panipat News: हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर BJP विधायक विनोद भयाना का दावा, कह दी ये बात

BY: • LAST UPDATED : September 2, 2024

Vinod Bhayana: हरियाणा विधानसभा चुनावों का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा हैं वैसै-वैसे हीं राजनीतिक पार्टियों ने अपने कैंडिडेट की घोषणा की तैयारी भी तेज कर दी है। विधायक भयाना ने हांसी की जनता के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा हैं कि जनता के आशीर्वाद से वह आने वाले चुनावों में बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे और इस बार भी BJP की सरकार हीं बनेगीं।

भयाना ने लिया बाबाजी का आशीर्वाद

जानकारी के मुताबिक, BJP विधायक विनोद भयाना ने आने वाले चुनावों में जीत के लिए बाबा जोध सचियार के डेरे पर जाकर आशीर्वाद लिया हैं। BJP विधायक भयाना ने कहा हैं कि वह हर अच्छे काम की शुरुआत बाबा जी के आशीर्वाद से करते है। उन्होंने यह उम्मीद की हैं कि BJP उन्हें हीं टिकट देगी, जिससे वे अपनी सेवा का काम जारी रख पाएंगे। भयाना ने यह भी कहा हैं कि BJP हरियाणा में एक बार फिर से बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, जैसा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

बता दें कि BJP विधायक विनोद भयाना ने अपने 5 साल के कार्यकाल में जनता की सेवा के लिए समर्पित बताया हैं और कहा कि जनता का समर्थन उन्हें पहले से ज्यादा बढ़त दिलाएगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कहने और करने में हमेशा अंतर होता है और उन्होनें हमेशा झूठ की राजनीति ही की है। भयाना ने BJP प्रदेश अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा वोट सुनिश्चित करने के लिए यह एक जरुरी पहल है। विधायक भयाना ने हांसी की जनता के लिए अपना आभार प्रकट करते हुए कहा हैं कि जनता के आशीर्वाद से वह आने वाले चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे।

Advertisement

Hisar Crime News: हत्या या आत्महत्या? हांसी में मां-बेटे की संदिग्ध मौत