




बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया हरियाणा की सीमा पर।
आतिशी जी तो आईं नहीं।कोई नया झूठ रच रही होंगी।झूठ के पांव नहीं होते।इसलिए आप-दा का झूठ चल नहीं पा रहा।
दिल्ली की देवतुल्य जनता इन फ़रेबियों को पहचान चुकी है।5 फ़रवरी को आप-दा के फरेब काल का अंत निश्चित है।… pic.twitter.com/EAG4pXjCFr
Advertisement— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) January 29, 2025
नायब सैनी ने अरविंद केजरीवाल को ‘हरियाणा का कपूत’ कहकर संबोधित किया और कहा कि दिल्ली और हरियाणा के बीच वर्षों पुराना भाईचारा है जिसे आम आदमी पार्टी अपने झूठे आरोपों से तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर झूठे दावे करने और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
सैनी ने कहा कि हरियाणा की सरकार जल प्रदूषण को लेकर पूरी तरह गंभीर है और यमुना नदी की सफाई एवं जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार अपने कुप्रबंधन और विफलताओं को छिपाने के लिए झूठे मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।
नायब सैनी ने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी पर भी निशाना साधा और कहा कि वे यमुना जल की सच्चाई को देखने के लिए नहीं आईं, क्योंकि उन्हें सच्चाई से ज्यादा अपने झूठ को फैलाने में रुचि है। उन्होंने कहा कि झूठ के पैर नहीं होते, इसलिए केजरीवाल सरकार के झूठ ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकते।




