Advertisement
Advertisement
होम / Poison in Yamuna: सीएम सैनी पहुंचें दिल्ली के वजीराबाद यमुना घाट, कहा- “केजरीवाल ने पिछले 10 वर्षों में जनता से वोट तो लिए…”

Poison in Yamuna: सीएम सैनी पहुंचें दिल्ली के वजीराबाद यमुना घाट, कहा- “केजरीवाल ने पिछले 10 वर्षों में जनता से वोट तो लिए…”

BY: • LAST UPDATED : January 31, 2025

Inkhabar Haryana, Poison in Yamuna: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दिल्ली के वजीराबाद स्थित यमुना घाट का दौरा किया और दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 वर्षों में जनता से वोट तो लिए, लेकिन यमुना नदी को साफ करने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के अपने वादों को पूरा नहीं किया।

CM सैनी अपने साथ दिल्ली में बह रहे यमुना के पानी को पल्ला घाट से बोतल में भरकर लाए और कहा कि दिल्ली की जनता को मजबूरन गंदा पानी पीना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए हरियाणा सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

“दिल्ली को साफ पानी नहीं दे सके केजरीवाल”

CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना के प्रदूषण को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने से पहले यमुना का पानी साफ होता है, लेकिन दिल्ली में बहते हुए यह गंदा और प्रदूषित हो जाता है। उन्होंने सवाल किया कि अगर हरियाणा से ही गंदा पानी आ रहा होता, तो दिल्ली में प्रवेश करने से पहले यमुना का पानी साफ कैसे रहता?

CM ने यह भी कहा कि उन्होंने हरियाणा की सीमा में यमुना के पानी की जांच करवाई है और इसके पक्के सबूत मौजूद हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार को चुनौती दी कि वह भी यमुना के पानी का टेस्ट करवाए और हरियाणा से आए पानी से उसकी तुलना करे।

“अपना एसटीपी तक साफ नहीं करवा पाए केजरीवाल”

CM सैनी ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन वे अपने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तक ठीक से संचालित नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीवेज और औद्योगिक कचरे को सही तरीके से ट्रीट नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण यमुना प्रदूषित हो रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की नाकामी को हरियाणा पर दोष मढ़कर नहीं छिपाया जा सकता। अगर दिल्ली सरकार ने सही समय पर जलशोधन संयंत्रों (STP) को अपग्रेड किया होता और यमुना की सफाई के लिए प्रभावी कदम उठाए होते, तो आज स्थिति इतनी भयावह न होती।

“हरियाणा सरकार जनता को स्वच्छ पानी देने के लिए प्रतिबद्ध”

हरियाणा के सीएम ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि यमुना के जरिए दिल्ली और अन्य राज्यों को स्वच्छ पानी मिले। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली सरकार सही तरह से यमुना की सफाई और सीवेज ट्रीटमेंट पर ध्यान दे, तो दिल्ली के लोग स्वच्छ पानी पी सकते हैं।