Advertisement
Advertisement
होम / Poison in Yamuna: “हरियाणा का आदमी होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल का इस तरह हरियाणावासियों को बदनाम करना बहुत गलत बात…”- रेखा शर्मा

Poison in Yamuna: “हरियाणा का आदमी होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल का इस तरह हरियाणावासियों को बदनाम करना बहुत गलत बात…”- रेखा शर्मा

BY: • LAST UPDATED : January 28, 2025

Inkhabar Haryana, Poison in Yamuna: बीजेपी राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल द्वारा हरियाणावासियों पर लगाए गए आरोपों को “झूठ और गुमराह करने वाली राजनीति” करार दिया। रेखा शर्मा ने कहा कि हरियाणा का आदमी होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल द्वारा राज्य और यहां के लोगों को बदनाम करना बेहद गलत है।

दिल्ली जल बोर्ड ने पहले ही साफ़ किया सच

रेखा शर्मा ने कहा कि केवल हरियाणा सरकार ही नहीं, बल्कि हरियाणावासियों को भी अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के झूठे दावों का करारा जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों का मकसद सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाना है, और यह आम जनता को गुमराह करने का प्रयास है।

उन्होने बताया कि अरविंद केजरीवाल के लगाए गए आरोपों को पहले ही दिल्ली जल बोर्ड ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है, और ये पूरी तरह से झूठे हैं। शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस तरह के बयानों से हरियाणावासियों की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

कोर्ट में ले जाए बिना नहीं आएगी अक़ल

बीजेपी सांसद ने सुझाव दिया कि जब तक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को कोर्ट में “सचाई के कटघरे” में खड़ा नहीं किया जाएगा, तब तक वे इस तरह की झूठी राजनीति से बाज नहीं आएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी हर बार इसी तरह के निराधार आरोप लगाकर सस्ती राजनीति करने की कोशिश करते हैं।

चुनाव आते ही केजरीवाल झूठ बोलने लगते है- रेखा शर्मा

अरविंद केजरीवाल का पास्ट रिकॉर्ड देखा जाए तो पता चलता है कि जैसे ही चुनाव आते है वे झूठ बोलने लगते है। अरविंद केजरीवाल के नेता नुक्कड़ नाटक पर उतर आए है । केजरीवाल ने सिर्फ आरोप लगाने का कार्य किया है पहले दूषित हवा का आरोप था अब पीने के पानी का आरोप है ।