Advertisement
Advertisement
होम / Poison In Yamuna: दिल्ली में यमुना के जहरीले पानी पर गहराई राजनीति, केजरीवाल के बयान पर बीजेपी नेताओं का फूटा गुस्सा

Poison In Yamuna: दिल्ली में यमुना के जहरीले पानी पर गहराई राजनीति, केजरीवाल के बयान पर बीजेपी नेताओं का फूटा गुस्सा

BY: • LAST UPDATED : January 28, 2025
Inkhabar Haryana, Poison In Yamuna: दिल्ली में यमुना के जहरीले पानी पर राजनीति सियासत गर्मा गई हैं। अरविंद केजरीवाल के बयान पर अब बीजेपी और हरियाणा नेताओं ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोनीपत में केजरीवाल के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और साथ उनका पुतला भी फूक दिया। इस पर अनिल विज, रामचंद्र जांगडा और धर्मबीर सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं।

केजरीवाल ने यमुना की सफाई क्यों नहीं की- विज

अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी कमजोरियों को दूसरों पर डालना अरविंद केजरीवाल की पुरानी आदत है। उन्होंने 10 साल दिल्ली में शासन किया, यमुना की सफाई क्यों नहीं की? अब दिल्ली की गंदगी हरियाणा साफ नहीं करेगा। वो अरविंद केजरीवाल को साफ करनी चाहिए थी, जिसमें वो विफल हो गए हैं और इस बार दिल्ली की जनता उनको इसकी सजा देगी।

जांगडा ने केजरीवाल को कहा अर्बन नक्सलाइट

रामचंद्र जांगड़ा ने आप संयोजक और पूर्व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अर्बन नक्सलाइट कहते हुए उनकी विचारधारा पर सवाल उठाए। उन्होंने इस मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा चुनावों के असर पर बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप दोनों हीं दिल्ली से साफ हो जाएगीं।

धर्मबीर ने केजरीवाल के आरोप को बताया सरासर गलत

वहीं बीजेपी नेता धर्मबीर सिंह ने केजरीवाल के आरोप को सरासर गलत बताया और कहा कि मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के सामने हारने वाले है। इसलिए वह हार की बौखलाहट से अनाप- शनाप आरोपों पर उतर गए हैं।