Advertisement
Advertisement
होम / Poison in Yamuna: “आम आदमी पार्टी के पीछे ज़रूर कोई न कोई इंटरनेशनल ताकते हैं जो भारत की छवि को ख़राब करना चाहती…”- महिपाल ढ़ाडा

Poison in Yamuna: “आम आदमी पार्टी के पीछे ज़रूर कोई न कोई इंटरनेशनल ताकते हैं जो भारत की छवि को ख़राब करना चाहती…”- महिपाल ढ़ाडा

BY: • LAST UPDATED : January 28, 2025
Inkhabar Haryana, Poison in Yamuna: दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के हरियाणा के पानी में जहर वालें बयान पर सियासत गर्म हो चुकी हैं। इस मामले पर अब हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढ़ाडा ने आम आदमी पार्टी के ज़हर वाली कहानी पर इंटरनेशनल इशारे पर साज़िश रचने का आरोप लगाया हैं।

आप के पीछे कोई इंटरनेशनल ताकत- ढ़ाडा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढ़ाडा  ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पीछे ज़रूर कोई न कोई इंटरनेशनल ताकते हैं जो भारत की छवि को ख़राब करना चाहती है। यह सिर्फ़ चुनावी मुद्दा नहीं है यह एक बहुत बड़ी साज़िश है इसके पीछे कोई न कोई आदमी है।
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को इस तरह की साजिशों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके मंशा भारत की छवि को नुक़सान पहुंचाने की है मोदी जी के विचार में जो देश आगे बढ़ रहा है उसको ख़राब करने की कोशिश है।

हरियाणा सरकार लेगी लीगल ऑप्शंस

ढ़ाडा ने कहा कि दिल्ली में दुनियाभर के लोग रहते हैं और ऐसे में केजरीवाल को इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए। इस मुद्दें पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी जो भी लीगल ऑप्शंस होगा उस पर विचार करेगें। हरियाणा सरकार इस तरह के झूठे आरोपों पर और साजिशों का मुंह तोड़ जवाब देगी।