Advertisement
Advertisement
होम / Politics News: भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव की नामांकन रैली में उमड़ा जनसमूह, केंद्रीय मंत्री ने दिया जीत का आशीर्वाद

Politics News: भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव की नामांकन रैली में उमड़ा जनसमूह, केंद्रीय मंत्री ने दिया जीत का आशीर्वाद

BY: • LAST UPDATED : September 10, 2024

Politics News: रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को अपना नामांकन दर्ज किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विशेष रूप से मौजूद रहकर भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराया तथा उन्हें अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया। नामांकन उपरांत भाजपा प्रत्याशी ने रेवाड़ी शहर में नामांकन रैली निकाली। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर व गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रैली का जगह-जगह पर विभिन्न संगठनों की ओर से फूलमालाओं से जोरदार अभिनंदन भी किया गया।

सेक्टर चार में हवन के साथ चुनावी कार्यालय का भी किया उद्घाटन

रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने अपनी पत्नी सविता यादव के साथ जिला सचिवालय पहुंचे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी जिला सचिवालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव का नामांकन कराया तथा अपना आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर पीपीपी को-ओर्डिनेटर डा. सतीश खोला, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली व सुनील मूसेपुर भी मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने सेक्टर चार में हवन के साथ चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

केंद्रीय मंत्री ने जीतने का दिया आशीर्वाद

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दक्षिण हरियाणा से पहले भाजपा प्रत्याशी के रूप रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव ने अपना नामांकन दर्ज किया है। हमारा पूरा सहयोग व आशीर्वाद उनके साथ हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पूरी भारतीय जनता पार्टी मिलकर अपने प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की कुर्सी का रास्ता दक्षिण हरियाणा से होकर गुजरता है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस क्षेत्र की बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है।

Advertisement

शहरभर में नामांकन रैली निकली

भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा कायकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम एकजुट होकर यह चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की समस्याओं से वे भलि-भांति परिचित हैं। अधिकांश समय यहां के प्रतिनिधि रहे कांग्रेसियों ने रेवाड़ी को पीछे धकेलना का कार्य किया। अब रेवाड़ी के अच्छे दिन आने वाले हैं।
नामांकन उपरांत जिला भाजपा कार्यालय से खुली जीप में बैठकर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने शहरभर में नामांकन रैली निकाली।

भाजपा प्रत्याशी पर हुई पुष्पवर्षा

यह रैली जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर अभय सिंह चौक, धारुहेड़ा चौक, झज्जर चौक, काठ मंडी, घंटेश्वर मंदिर, अग्रेसन चौक, अनाज मंडी होते हुए सेक्टर चार स्थित आवास पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भाजपा प्रत्याशी का पुष्पवर्षा व फूलमालाओं के साथ अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इस नामांकन रैली में उमड़ी कार्यकर्ताओं व लोगों की भीड़ के चलते शहर में यातायात मानो थम सा गया। लोगों ने भी भाजपा प्रत्याशी के सहयोग व समर्थन का भरोसा दिलाया।

Traffic Police: यातायात नियमों का उल्लंघना करने वाले 11 वाहनों के काटे चालान, चार जब्त