Advertisement
Advertisement
होम / Politics News: भाजपा की पहली सूची में पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा नाम ना होने पर कार्यकर्ता निराश, बुलाई बैठक

Politics News: भाजपा की पहली सूची में पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा नाम ना होने पर कार्यकर्ता निराश, बुलाई बैठक

BY: • LAST UPDATED : September 7, 2024

Politics News: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकटों के वितरण की पहली लिस्ट में पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का नाम ना होने के बाद महेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं में दिख रही निराशा को दूर करने के लिए शुक्रवार को भाजपा के कद्दावर नेता रामबिलास शर्मा ने अपने आवास जयराम सदन पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। उनको संयम बनाए रखने के लिए बोला। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तारीफ की तथा कहा कि भाजपा जैसी पार्टी देश में कोई और नही है,जिसमें कार्यकर्ता के कार्य का सम्मान होता है।

भारी बारिश के बावजूद जयराम सदन कार्यकर्ताओं से भरा

कार्यकर्ताओं को दिऐ गये समय से एक घंटा लेट पहुंचे रामबिलास शर्मा को कार्यकर्ताओं ने रामबिलास शर्मा जिंदाबाद नारे लगाकर अपने कंधों पर उठा लिया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। भारी बारिश के बावजूद जयराम सदन स्थित चार एकड़ का आवास पूरी तरह कार्यकर्ताओं से भर गया।

कार्यकर्ताओ को किया संबोधित

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक में रहकर लगभग 50 साल भारतीय जनता पार्टी की सेवा की है, महेंद्रगढ़ के क्षेत्र की जनता को उनके हकों से केंद्रीय नेतृत्व कभी भी वंचित नहीं करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद व केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह जिंदाबाद के अनेक बार नारें लगाएं। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भारी संख्या में लोगों के चेहरे पर पहली सूची में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का नाम न आने पर पार्टी के प्रति नाराजगी साफ झलक रही थी।

Advertisement

कार्यकर्ताओं को संयम में रहने की दी नसीहत

पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने अपने सम्बोधन में केन्द्र व प्रदेेश सरकार के दस वर्ष के कार्यो की भी प्रसंशा की। वीरवार रात 11 बजे पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर छोड़े गए मैसेज जिसमें शुक्रवार को 12 बजे जयराम सदन महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाने की सूचना दी गई थी।

पूर्व मंत्री द्वारा आयोजित बैठक को लेकर लोगों की निगाहें लगी हुई थी की पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा बैठक में क्या निर्णय लेते हैं लेकिन पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने एक बार फिर पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाई तथा कार्यकर्ताओं को संयम में रहने की नसीहत दी। वहीं पूर्व मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा द्वारा रात छोड़े गए सोशल मीडिया पर मैसेज के बाद भारी संख्या में पहुंचे जनसमूह से पूर्व शिक्षा मंत्री गदगद नजर आए।

OPS Tricolor March: 8 सितंबर ओपीएस संकल्प तिरंगा मार्च में शामिल होंगे हजारों कर्मचारी, पुरानी पैंशन बहाल की मांग