Advertisement
Advertisement
होम / Rajesh Joon News:“या तो अफसर उनके कहे…”, निर्दलिय विधायक राजेश जून ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Rajesh Joon News:“या तो अफसर उनके कहे…”, निर्दलिय विधायक राजेश जून ने अधिकारियों को दी चेतावनी

BY: • LAST UPDATED : October 29, 2024

Inkhabar Haryana, Rajesh Joon News: निर्दलिय विधायक राजेश जून बहादुर गढ़ के प्रोपटी डीलर एसोसिएशन के दिवाली कार्यक्रम में आए थे। इस बीच उन्होनें अधिकारियों को साफ और सीधे शब्दों में चेतावनी दे डाली है। दरअसल यह चेतावनी उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए है जो उनकी बात नहीं सुनते।

Randeep Surjewala: “सरकार किसानों से बदला…”, कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने बीजेपी पर की तीखी आलोचना

सीएम ने दी अफसर बदलने की छूट

राजेश जून का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक अफसरों को बदलने की छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि या तो अफसर उनके कहे अनुसार काम करेंगे या फिर वह उनसे कहकर उनका तबादला उस जगह करवा देंगे जहां वे जाना चाहते हैं। राजेश जून का यह भी कहना है कि फिलहाल अफसर भी उनके कहे अनुसार काम कर रहे हैं।

Advertisement

 

हलके के विकास की कि मांग

आपको बता दें कि राजेश जून बहादुरगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश कौशिक को हराकर निर्दलीय विधायक बने हैं। विधायक बनते ही उन्होंने बीजेपी सरकार को समर्थन दिया था, जिसके बदले में उन्होंने मुख्यमंत्री से हलके के विकास की मांग की है। राजेश जून का कहना है कि हलके में सड़कों का काम उनके कहने पर ही शुरू हुआ है।

 

CM Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ का संदेश, पलायन नहीं एकता जरूरी