Advertisement
Advertisement
होम / Rajesh Nagar on Rahul Gandhi Haryana Visit: राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर राजेश नागर ने किया कटाक्ष, कांग्रेस के नेशनल पार्टी होने पर खड़े किए ये बड़े सवाल

Rajesh Nagar on Rahul Gandhi Haryana Visit: राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर राजेश नागर ने किया कटाक्ष, कांग्रेस के नेशनल पार्टी होने पर खड़े किए ये बड़े सवाल

BY: • LAST UPDATED : June 4, 2025
Inkhabar Haryana, Rajesh Nagar on Rahul Gandhi Haryana Visit: हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नागर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आंतरिक संगठनात्मक कमजोरी को उजागर करते हुए सवाल किया कि जो पार्टी खुद को “नेशनल पार्टी” कहती है, वह 11 सालों तक अपना संगठन तक नहीं बना पाई और आज तक हरियाणा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति तक नहीं हो पाई है।

“बिना नेता, बिना संगठन कैसी नेशनल पार्टी?”- नागर

मंत्री नागर ने प्रेस से बातचीत में कहा, “हरियाणा में कांग्रेस के पास अपना नेता प्रतिपक्ष तक नहीं है। विधानसभा के तीन सत्र बिना नेता प्रतिपक्ष के हो चुके हैं। ऐसे में यह पार्टी खुद को राष्ट्रीय पार्टी कैसे कह सकती है?” उन्होंने कहा कि एक ऐसी पार्टी जिसे नेता नियुक्त करने में वर्षों लग जाते हैं, उसका ज़मीनी संगठन किस हद तक बिखरा हुआ है, यह खुद ब खुद साफ हो जाता है।

किसानों के हितों पर सरकार का पूरा ध्यान

अपने बयान में मंत्री नागर ने किसानों से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों मिलकर सुनिश्चित कर रही हैं कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि 1 जून से हरियाणा की 17 मंडियों में सूरजमुखी की खरीद शुरू हो चुकी है, और यह 30 जून तक जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य है कि हर किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिले और कोई अड़चन न आए।