Advertisement
Advertisement
होम / Rajya Sabha Seat: हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट के लिए मुकाबला गर्म, भाजपा के भीतर दिखें कई दावेदार

Rajya Sabha Seat: हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट के लिए मुकाबला गर्म, भाजपा के भीतर दिखें कई दावेदार

BY: • LAST UPDATED : November 30, 2024
Inkhabar Haryana, Rajya Sabha Seat: हरियाणा की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा विधायक दल की ताकत को देखते हुए यह सीट पार्टी की झोली में जाने की पूरी संभावना है, लेकिन पार्टी के भीतर ही कई दावेदार सामने आ गए हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद और कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट के लिए रेस बेहद दिलचस्प होती जा रही है।

बिश्नोई सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे

भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई फिलहाल सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की, जिसके बाद उनकी दावेदारी और मजबूत हुई है। हालांकि, Inkhabar Haryana के सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल का नाम भी चर्चा में है। पंवार के इस्तीफे के बाद दलित वर्ग से बनवारी लाल को राज्यसभा भेजने की रणनीति पर विचार हो रहा है।

यें नेता भी दौड़ में शामिल

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और पूर्व सांसद संजय भाटिया जैसे अन्य दावेदार भी दौड़ में हैं। लेकिन अंतिम फैसला भाजपा आलाकमान को करना है। हरियाणा में भाजपा के पास 48 विधायक और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन है, जिससे 51 विधायकों का स्पष्ट बहुमत बनता है। कांग्रेस के पास मात्र 37 विधायक हैं, जो अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

Advertisement

इस सीट के लिए 3 दिसंबर से अधिसूचना जारी होगी और 20 दिसंबर को मतदान होगा। परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा आलाकमान किसे राज्यसभा भेजने का फैसला करता है।