Advertisement
Advertisement
होम / Randeep Surjewala: “सरकार किसानों से बदला…”, कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने बीजेपी पर की तीखी आलोचना

Randeep Surjewala: “सरकार किसानों से बदला…”, कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने बीजेपी पर की तीखी आलोचना

BY: • LAST UPDATED : October 29, 2024

Inkhabar Haryana, Randeep Surjewala: कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने हाल ही में एक पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को किसान आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए दंडित करने की तैयारी की जा रही है।

Birendra singh News:”32 वोटों से हार एक चुनौतीपूर्ण…” हार पर कांग्रेस कार्यकर्ता की समीक्षा

बीजेपी MSP को खत्म करना चाहती

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि धान की खरीद में MSP पर कटौती की जा रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 5 सालों में मोदी सरकार ने खाद्य और उर्वरक सब्सिडी में कटौती की है, जिससे किसानों को गंभीर नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से बदला ले रही है।

Advertisement

सुरजेवाला ने आंकड़ों का दिया हवाला

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 29 अक्टूबर तक पंजाब और हरियाणा में 82 लाख 85 हजार मीट्रिक टन कम धान की खरीद की गई है। रजिस्टर्ड किसानों में से भी बहुत कम किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी गई है, और हरियाणा में 3 लाख किसानों की धान एमएसपी पर नहीं खरीदी गई।

कांग्रेस नेता ने दी चेतावनी

बता दें कि, सुरजेवाला ने चेतावनी दी कि सरकार की ये नीतियां किसानों की समस्याओं के गहरे सागर में धकेल रही हैं। सुरजेवाला ने कांग्रेस पार्टी की ओर से किसानों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया और किसानों के खिलाफ चल रही अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत पर जोर दिया।

 

Vipul Goyal News: नगर निगम और दुसरे अधिकारियों को विपुल गोयल की चेतावनी, जानें क्या कहा