Inkhabar Haryana, Ranjit Chautala on Chautala Family Feud: हरियाणा की राजनीति में अपने लंबे अनुभव और सादगीपूर्ण छवि के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने सोमवार रात जींद में एक अहम बयान दिया। अपने परिवार में बढ़ते मतभेदों और सार्वजनिक बयानबाज़ी पर दुख प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल जैसे महान नेता के वंशजों को संयमित और मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अजय चौटाला और अभय चौटाला के बीच हालिया विवाद न केवल शर्मनाक है, बल्कि पूरे परिवार की गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
भाई के बीच बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण – रणजीत
रणजीत सिंह चौटाला लोक निर्माण विश्रामगृह में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला मेरे बड़े भाई थे। उनकी फोटो को लेकर जो बयानबाज़ी दोनों भाइयों (अजय और अभय) के बीच हुई है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। देवीलाल जी का परिवार देशभर में सम्मानित है और उनकी चौथी पीढ़ी को भी उसी विरासत से लाभ मिला है। ऐसे में बच्चों को समझदारी और संयम दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला जैसे युवा नेता का इतनी कम उम्र में सांसद बनना भी देवीलाल की राजनीतिक विरासत का ही परिणाम है। मगर, यदि इस विरासत को सार्वजनिक विवादों में घसीटा जाएगा, तो यह न केवल परिवार के लिए बल्कि हरियाणा की राजनीति के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
पानी विवाद पर पंजाब सरकार को घेरा
पंजाब द्वारा हरियाणा के हिस्से का पानी रोके जाने पर रणजीत चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाखड़ा डैम से हरियाणा को उसका जायज पानी मिलना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट भी हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुका है। नदियां किसी एक राज्य की नहीं, पूरे देश की होती हैं। पंजाब सरकार को तुरंत प्रभाव से हरियाणा को उसका हक देना चाहिए और केंद्र सरकार को भी इसमें सक्रिय हस्तक्षेप करना चाहिए।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण