Advertisement
Advertisement
होम / Ranjit Chautala on Operation Sindoor: सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर सिरसा में जश्न का माहौल, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने की पीएम मोदी की सराहना

Ranjit Chautala on Operation Sindoor: सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर सिरसा में जश्न का माहौल, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने की पीएम मोदी की सराहना

BY: • LAST UPDATED : May 7, 2025
Inkhabar Haryana, Ranjit Chautala on Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा अंजाम दिए गए सफल सिंदूर ऑपरेशन के बाद देशभर में जहां गर्व और खुशी की लहर है, वहीं हरियाणा के सिरसा जिले में भी उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को इस साहसिक और निर्णायक कदम के लिए बधाई दी है।

रणजीत चौटाला ने पीएम की सराहना की

पूर्व मंत्री चौटाला ने कहा कि यह ऑपरेशन केवल पाकिस्तान को जवाब नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति का प्रतीक है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान को उसकी जुबान में जवाब देना जरूरी था। अब भारत आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष आग्रह किया कि सिंदूर ऑपरेशन को सफल बनाने वाले वीर जवानों को उन परिवारों के समक्ष सम्मानित किया जाए जिन्होंने हाल ही में पहलगाम हमले में अपने परिजनों को खोया है। उनका मानना है कि इससे न केवल जवानों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि देश की जनता का सेना पर भरोसा और भी गहरा होगा।

सिंदूर ऑपरेशन को बताया कारगर

रणजीत सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि पूरे देश के नागरिक लंबे समय से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे थे और सिंदूर ऑपरेशन ने यह संदेश साफ तौर पर दे दिया है कि भारत अब रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक नीति के तहत कार्य करेगा। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि इस ऑपरेशन के बाद आतंकवाद की कमर टूटेगी और अब कोई भी आतंकवादी भारत के किसी भी हिस्से में दहशत फैलाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी दोहराया।

Advertisement

कश्मीर में मिलेगा टूरिज्म को बढ़ावा- चौटाला

पूर्व मंत्री चौटाला ने विश्वास जताया कि इस एक्शन के बाद कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाकों में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक अब बिना डर के घाटी की खूबसूरती को निहारने जा सकेंगे, जिससे वहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। अंत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस ऑपरेशन के माध्यम से देश की जनता के सामने अपना विश्वास फिर से मजबूत किया है।