Inkhabar Haryana, Rekha Sharma: हरियाणा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी रेखा शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद, शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने रेखा शर्मा को उनका निर्विरोध निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढाडा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी उपस्थित रहे।
रेखा शर्मा को उनका निर्विरोध निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा
विपक्षी दलों ने कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया
रेखा शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित होना पहले से अपेक्षित था, क्योंकि विपक्ष ने इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। इस मौके पर रेखा शर्मा ने अपनी पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगी। यह मेरे लिए गर्व और सेवा का अवसर है।
रेखा शर्मा महिपाल ढ़ाडा के साथ
हरियाणा की इस राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भाजपा के लिए एक औपचारिकता बन गया था। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विपक्षी दलों ने कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया, जिससे भाजपा की स्थिति और मजबूत होती नजर आई। रेखा शर्मा के निर्विरोध निर्वाचन ने भाजपा की राज्यसभा में उपस्थिति को और सुदृढ़ किया है।
मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर रेखा शर्मा के साथ शिक्षा मंत्री महिपाल ढाडा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने रेखा शर्मा को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।