Advertisement
Advertisement
होम / Sarv Mitra: रानियां विधानसभा उम्मीदवार का बड़ा खुलासा, कहा- “चुनाव आयोग ने मुझे गुमराह किया”

Sarv Mitra: रानियां विधानसभा उम्मीदवार का बड़ा खुलासा, कहा- “चुनाव आयोग ने मुझे गुमराह किया”

BY: • LAST UPDATED : January 10, 2025

Inkhabar Haryana, Sarv Mitra: हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां विधानसभा हल्के से कांग्रेस उम्मीदवार सर्व मित्र ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि चुनाव आयोग ने उन्हें गुमराह किया और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जांच और सत्यापन के दौरान अनियमितताएं हुईं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी की कार्रवाई पर भी असंतोष व्यक्त किया है और इस मामले को लेकर अब हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का ऐलान किया है।

EVM की चेकिंग को लेकर गंभीर आरोप

सर्व मित्र ने कहा कि EVM की चेकिंग और वेरिफिकेशन के नाम पर उन्हें गुमराह किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया।  उन्होंने कहा कि EVM की चेकिंग के बजाय हमें मॉक पोल दिखाया गया। यह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी और मुझे पूरे मामले में गुमराह किया गया।

री-काउंटिंग याचिका की अनदेखी

कांग्रेस उम्मीदवार ने बताया कि उन्होंने रानियां विधानसभा चुनाव में 9 बूथों पर री-काउंटिंग के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन उनकी याचिका पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सर्व मित्र ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने मेरी शिकायतों को नजरअंदाज किया और मुझे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

Advertisement

न्याय के लिए कोर्ट का रुख करेंगे

सर्व मित्र ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इस मामले को लेकर अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि यह न केवल मेरे साथ अन्याय है, बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए भी खतरा है। चुनाव आयोग का यह रवैया सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है।

चुनाव प्रक्रिया पर सवालिया निशान

सर्व मित्र का यह बयान रानियां विधानसभा चुनाव और उसकी प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े करता है। चुनावों में EVM की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, और अब इस खुलासे ने इस बहस को और तेज कर दिया है।

Tags:

Sarv Mitra