Advertisement
Advertisement
होम / Satpal Sangwan: पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर, सीएम नायब सैनी सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Satpal Sangwan: पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर, सीएम नायब सैनी सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

BY: • LAST UPDATED : March 3, 2025

Inkhabar Haryana, Satpal Sangwan: हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं दादरी से दो बार विधायक रहे सतपाल सांगवान का आज तड़के निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे। आज सुबह करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 दोपहर बाद अंतिम संस्कार

उनका पार्थिव शरीर आज सुबह उनके निवास स्थान चरखी दादरी लाया गया, जहां उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां, समर्थक और स्थानीय लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चंदेनी में किया जाएगा।

हरियाणा की राजनीति में सांगवान का योगदान

सतपाल सांगवान हरियाणा की राजनीति में एक मजबूत नेता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने दो बार दादरी से विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व किया और सहकारिता मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उनके कुशल नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमताओं के कारण पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल उन्हें “बुलडोजर” के नाम से पुकारते थे। उनके निधन से हरियाणा की राजनीति में एक बड़ी क्षति हुई है।

Advertisement

नायब सैनी ने दी श्रद्धांजलि

सतपाल सांगवान के निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज चरखी दादरी से टीम हरियाणा के हमारे विधायक  सुनील सांगवान जी के पिता जी, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी सतपाल सांगवान जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

किरण चौधरी ने किया ट्विट

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भी सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक रहे सतपाल सांगवान जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं इस कठिन घड़ी में परिवारजनों और समर्थकों को दुख सहने की शक्ति दें।