Advertisement
Advertisement
होम / Shalley Chaudhary Praise CM Saini: जनता तो जनता विरोधी भी हुए CM के कायल, गोकुल सेतिया के बाद अब इस कांग्रेस नेता ने की सैनी की तारीफ

Shalley Chaudhary Praise CM Saini: जनता तो जनता विरोधी भी हुए CM के कायल, गोकुल सेतिया के बाद अब इस कांग्रेस नेता ने की सैनी की तारीफ

BY: • LAST UPDATED : January 22, 2025
Inkhabar Haryana, Shalley Chaudhary Praise CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी कुशल कार्यशैली, मृदु व्यवहार और समान विकास की नीति से न केवल जनता बल्कि अपने विरोधियों का भी दिल जीत लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे नायब सैनी ने प्रदेश की राजनीति में नई मिसाल कायम की है। वे “एक हरियाणा, एक हरियाणवी” के मंत्र को अपनाते हुए हर वर्ग और क्षेत्र के कल्याण के लिए समर्पित हैं। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और विपक्ष के नेता भी उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक पा रहे।

विपक्षी नेताओं ने की खुलकर तारीफ

CM नायब सैनी के कामों की प्रशंसा करते हुए विपक्ष के कई नेताओं ने उनके साथ मंच साझा किया और उनकी योजनाओं की सराहना की। हाल ही में नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने सीएम सैनी के साथ एक कार्यक्रम में मंच साझा किया और उनके कामों की खुलकर प्रशंसा की। इससे पहले सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया और असंध के पूर्व कांग्रेस विधायक शमशेर गोगी भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली की तारीफ कर चुके हैं।

गोकुल सेतिया ने तो यहां तक कहा कि यदि कोई CM अच्छा काम कर रहा है तो उनकी प्रशंसा करना हर नेता का फर्ज है, चाहे वह किसी भी पार्टी से हो। उन्होंने CM नायब सैनी को हरियाणा का अब तक का सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री बताया।

Advertisement

समान विकास की नीति और लोकप्रियता का राज

CM सैनी की लोकप्रियता उनके कार्यों की वजह से है। उन्होंने हरियाणा के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं को जमीन पर उतारा है। उनकी यह धारणा और मजबूत हुई है कि वे जो कहते हैं, उसे करके भी दिखाते हैं।

2024 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने शपथ लेने से पहले ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से चयनित 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इसके अलावा, किसानों के लिए MSP पर 10 और फसलें खरीदने की घोषणा कर उन्होंने कृषि क्षेत्र को बड़ी राहत दी। अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण का फैसला भी उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

विरोधियों के भरोसे पर खरे उतर रहे CM

CM नायब सैनी की कार्यशैली और उनकी योजनाओं के चलते कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के साथ जुड़ने की संभावना जता रहे हैं। कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने हाल ही में मुख्यमंत्री के नारायणगढ़ में आयोजित लोकार्पण और उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सीएम सैनी के कामों की सराहना की।

गोकुल सेतिया और शमशेर गोगी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी CM के कामों की तारीफ करते हुए उन्हें जनता के कल्याण के लिए समर्पित नेता बताया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री की यह कार्यशैली भाजपा को आने वाले चुनावों में बड़ी मजबूती प्रदान करेगी।