Inkhabar Haryana, Shamsher Singh Gogi on Congress: दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने हरियाणा कांग्रेस संगठन को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। एक विशेष बातचीत में उन्होंने संगठन में जारी बदलाव, आंतरिक चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर बेबाक टिप्पणी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब आत्ममंथन के दौर से निकलकर आत्मसुधार के रास्ते पर चल रही है और जल्द ही एक मजबूत और संगठित कांग्रेस संगठन हरियाणा में खड़ा होगा।
पुराने ढर्रे से आगे बढ़ने का समय
गोगी ने कहा कि कांग्रेस को भीतर से मजबूत करने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे लोग कांग्रेस में घुसे हैं जो वास्तव में पार्टी की विचारधारा से जुड़े नहीं हैं, बल्कि बीजेपी को अंदरूनी फायदा पहुंचाने के लिए कांग्रेस में “स्लीपर सेल” के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान की जा चुकी है और अब उनकी छंटनी की जा रही है। कांग्रेस में कुछ स्लीपर सेल हैं जिन्हें पहचानकर बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। यही कारण है कि संगठन गठन में थोड़ी देरी हो रही है।
चुनाव के वक्त आने वाले नेता अब नहीं चलेंगे
गोगी ने विशेष रूप से उन नेताओं पर निशाना साधा जो चुनाव के समय कांग्रेस में आए थे, लेकिन बाकी समय अन्य पार्टियों में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकापरस्त नेता अब संगठन में जगह पाने के लिए पदों की दौड़ में लगे हैं, मगर कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही। अब विचारधारा और प्रतिबद्धता के आधार पर ही संगठन में स्थान मिलेगा। कुछ नेता चुनाव के समय कांग्रेस में आते हैं, फिर पदों की मांग करते हैं। ऐसे लोगों की छंटनी चल रही है।
ठगी करने वालों को नहीं मिलेगा दोबारा मौका