Advertisement
Advertisement
होम / Shamsher singh Gogi on Karnal Voter list: असंध विधानसभा में मतदाता सूची पर उठे सवाल, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने निर्वाचन आयोग से की ये बड़ी मांग

Shamsher singh Gogi on Karnal Voter list: असंध विधानसभा में मतदाता सूची पर उठे सवाल, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने निर्वाचन आयोग से की ये बड़ी मांग

BY: • LAST UPDATED : August 19, 2025
Inkhabar Haryana, Shamsher singh Gogi on Karnal Voter list: हरियाणा में मतदाता सूचियों में कथित विसंगतियों को लेकर चल रही देशव्यापी बहस अब असंध विधानसभा क्षेत्र तक पहुँच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और असंध से पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने इस मामले पर गंभीर आपत्ति जताते हुए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

वोट चोरी के मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया

गोगी ने बताया कि जब प्रदेश में “वोट चोरी” का मुद्दा उठा और खुद राहुल गांधी ने भी इस विषय पर चिंता जताई, तब उन्होंने तत्काल हरियाणा इलेक्शन कमीशन को एक पत्र लिखा। उनके अनुसार असंध विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के बीच भी यह आशंका गहराई से मौजूद है कि बड़ी संख्या में वोटों की हेराफेरी की गई है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने ईमेल के माध्यम से सीईओ हरियाणा से अपने विधानसभा क्षेत्र की नवीनतम अद्यतन मतदाता सूची डिजिटल और पीडीएफ दोनों प्रारूपों में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इस सूची में स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए कि कितने वोट घटे और कितने वोट बढ़े हैं।

Advertisement

हेराफेरी हुई है- गोगी

गोगी का कहना है कि उन्हें पूरी तरह से विश्वास है कि इस प्रक्रिया में हेराफेरी हुई है और इसलिए इसका निष्पक्ष खुलासा होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले सप्ताह में वह व्यक्तिगत रूप से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात करेंगे और मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे 100 प्रतिशत हेराफेरी लगती है। लोकतंत्र की जड़ें तभी मजबूत हो सकती हैं जब मतदाता सूचियाँ शुद्ध और पारदर्शी हों। असंध के लोगों को यह भरोसा होना चाहिए कि उनका वोट सुरक्षित है और कहीं भी गुपचुप तरीके से उसमें कटौती या बढ़ोतरी नहीं की गई।