




Inkhabar Haryana, Shyam Singh Rana: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने बजट 2025 को “बहुत अच्छा और सूझबूझ से बनाया गया” करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल किसानों के हित में है, बल्कि हरियाणा के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
श्याम सिंह राणा ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तो किसानों के लिए पहले से ही है, लेकिन क्रेडिट कार्ड एक अतिरिक्त सुविधा है, जिसे सही तरीके से किसानों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस दिशा में बेहतर काम कर रही है।
दिल्ली को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि दिल्ली ऐतिहासिक रूप से पुराना पंजाब का हिस्सा थी, इसलिए हरियाणा का भी उस पर प्रभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार दिल्ली में प्रयासरत है और दिल्ली में बसे हरियाणवी मूल के लोगों के कारण राज्य का प्रभाव बना रहेगा। इसीलिए, जो सुविधाएं और बजट दिल्ली को मिल रही हैं, उसमें हरियाणा को भी हिस्सा मिलना चाहिए।
हरियाणा के वरिष्ठ विधायक अनिल विज के स्वभाव पर बोलते हुए श्याम सिंह राणा ने कहा कि अनिल विज हमारे सीनियर विधायक है, हर किसी का अपना स्वभाव होता है, उनका स्वभाव है लेकिन वो सम्मानीय है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके साथ कभी अधिकारियों ने गलत व्यवहार नहीं किया और उनके कार्यकाल में सभी काम सुचारू रूप से हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अनिल विज का बोलने का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन वह हमेशा बेबाकी से अपनी बात रखते हैं।
Anil Vij: अनिल विज की नाराजगी से किसानों की बढ़ीं चिंता, 9 फरवरी को करेगें मुलाकात




