धमकी वो होती है जो सामने दी जाए- राणा
मामला इनेलो नेता अभय चौटाला को मिली कथित धमकी से जुड़ा था, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बनी हुई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बाहर बैठे लोग कुछ भी कह सकते हैं। धमकी तो वो होती है जो सामने आकर, गेट पर खड़े होकर दी जाए। टेलीफोन पर विदेश से की गई बातें धमकी नहीं होतीं। कोई अमेरिका में बैठकर कहे, वो क्या धमकी है?
अनिल विज को जिम्मेदारी न मिलने पर सफाई
हरियाणा में भाजपा उन सीटों पर फोकस कर रही है, जहां वह पिछला चुनाव हार गई थी। इसी कड़ी में 42 हारी हुई सीटों पर भाजपा ने मंत्रियों और विधायकों को प्रभारी नियुक्त किया, लेकिन इसमें वरिष्ठ नेता अनिल विज का नाम शामिल नहीं किया गया, जिस पर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
श्याम सिंह राणा ने इस पर भी दो टूक कहा कि सीनियर नेता कोई भी हो चाहे मुख्यमंत्री जी हों उनके पास पहले से बहुत काम हैं। सरकार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है। भाजपा ने 42 सीटें हारी थीं और 47 विधायक हैं। तो जिन सीटों पर पार्टी हारी है, वहीं ड्यूटी लगनी थी।
कांडा के बयान पर पलटवार