Advertisement
Advertisement
होम / Subhash Barala: रणदीप सुरजेवाला के ट्विट पर सुभाष बराला ने कसा तंज, कहा-सुरजेवाला ट्वीट मास्टर…”

Subhash Barala: रणदीप सुरजेवाला के ट्विट पर सुभाष बराला ने कसा तंज, कहा-सुरजेवाला ट्वीट मास्टर…”

BY: • LAST UPDATED : February 21, 2025
Inkhabar Haryana, Subhash Barala: हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने रणदीप सुरजेवाला पर कसा तंज कहा रणदीप सुरजेवाला ट्वीट मास्टर है इसमें उनकी मास्टरी है। वह जनता के बीच में कभी दिखाई नहीं देते उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि आज तक वह विधानसभा में अपना विपक्ष का नेता नहीं चुन पा रहे है। कांग्रेस पार्टी आज बुरे हालत में हैं। बराला ने चुनाव को लेकर भी अपनी राय रखी।

सुभाष बराला ने कहा- कांग्रेस पार्टी आज…

जब सुभाष बराला से पूछा गया कि विपक्ष कह रहा है कि  सबसे ज्यादा हरियाणा के युवाओं को डिपोर्ट किया गया है और हरियाणा में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है इस मुद्दे को विपक्ष भी कह रहा है इस पर जवाब देते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज कुछ भी कहे जितने रोजगार भाजपा की सरकार ने स्थाई रोजगार दिए हैं ,लोगों को सरकारी नौकरियां मिली हैं जितने रोजगार के अवसर युवाओं को उपलब्ध कराए हैं।

भाजपा के राज्य में मिले युवाओं को रोजगार

 बराला ने कहा कि आज सरकारी क्षेत्र से लेकर प्राइवेट क्षेत्र में युवाओं को रोजगार भाजपा की सरकार के राज में मिले हैं और यही कारण है कांग्रेस को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि युवाओं को डीपोर्ट किया गया है और केंद्र सरकार ने राज्यसभा में इस मुद्दे पर जवाब भी दिया है। हमारे विदेश मंत्री राज्यसभा में इस पर खुलकर जवाब भी दे चुके हैं।