Inkhabar Haryana, Sunaina Chautala Criticise BJP: “महिला सम्मान के नाम पर सिर्फ नारेबाज़ी कर रही है बीजेपी”- सुनैना चौटाला उन्होंने बीजेपी सरकार पर महिला सुरक्षा के नाम पर झूठे वादे करने और समाज में बढ़ते महिला उत्पीड़न के मामलों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।
Anil Vij on Rahul Gandhi Horse Statement: “अपनी भी क्वालिटी बताएं…”, राहुल गांधी के ‘घोड़े’ बयान पर तगड़े भड़के अनिल विज
पंजाबी धर्मशाला में हुआ जोरदार स्वागत
इनेलो महिला मोर्चे की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पंजाबी धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में हुआ, जहाँ सुनैना चौटाला का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। महिला कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी में उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को ज़ोरदार तरीके से उठाया।
बीजेपी पर तीखा हमला
सुनैना चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा तो देती है, लेकिन हकीकत में बहन-बेटियों का चीरहरण कर रही है। महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ प्रचार हो रहा है, धरातल पर कुछ नहीं दिखता।
सांसद रामचंद्र जांगड़ा को लेकर उठाए सवाल
सुनैना ने कुरुक्षेत्र से सांसद रामचंद्र जांगड़ा पर भी गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें अपने पद की गरिमा का बिल्कुल भी ख्याल नहीं है। जिस प्रकार के बयान और व्यवहार उन्होंने दिखाए हैं, वह निंदनीय हैं और एक जनप्रतिनिधि के स्तर के बिल्कुल विपरीत हैं।
महिलाओं से की संघर्ष और जागरूकता की अपील
बैठक के दौरान सुनैना चौटाला ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे संगठित होकर अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि इनेलो महिला मोर्चा प्रदेश के हर जिले में महिलाओं की आवाज़ को ताकत देने का काम करेगा। अगर आज हम नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों की हालत और भी बुरी होगी। अब समय आ गया है कि महिलाएं सिर्फ वोटर नहीं, नेतृत्वकर्ता बनें।