Advertisement
Advertisement
होम / Sunaina Chautala on Rahul Gandhi Haryana Visit: “हरियाणा की कांग्रेस अब जनता के दिलों-दिमाग से उतर चुकी”, राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर सुनैना चौटाला का बड़ा बयान

Sunaina Chautala on Rahul Gandhi Haryana Visit: “हरियाणा की कांग्रेस अब जनता के दिलों-दिमाग से उतर चुकी”, राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर सुनैना चौटाला का बड़ा बयान

BY: • LAST UPDATED : June 4, 2025

Inkhabar Haryana, Sunaina Chautala on Rahul Gandhi Haryana Visit: हरियाणा की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 4 जून को चंडीगढ़ आगमन और पार्टी संगठन को लेकर चल रही कवायद पर इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने करारा हमला बोला है। करनाल में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने न केवल कांग्रेस की वर्तमान हालत पर सवाल उठाए बल्कि भाजपा और जेजेपी पर भी तंज कसे। सुनैना चौटाला के बयान ने साफ कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी पार्टियों के बीच जुबानी जंग और तेज़ होगी।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई पर सवाल

राहुल गांधी की चंडीगढ़ यात्रा और कांग्रेस के संगठन विस्तार की चर्चाओं के बीच सुनैना चौटाला ने तीखा सवाल उठाया कि नेशनल पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस आज तक हरियाणा की अपनी कार्यकारिणी नहीं बना पाई है। विधानसभा चुनावों को बीते कई महीने हो गए, लेकिन अब तक नेता प्रतिपक्ष की घोषणा भी नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि यह केवल राहुल गांधी के आने की बात नहीं है, असली मुद्दा यह है कि हरियाणा कांग्रेस की दिशा क्या है? और आज प्रदेश में पार्टी की स्थिति ऐसी है कि वह वोटरों के दिल और दिमाग से पूरी तरह उतर चुकी है।

Advertisement

भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत का आरोप

सुनैना चौटाला ने आरोप लगाया कि पिछली बार जहां भाजपा बहुमत के करीब पहुंचकर सत्ता में आई थी, इस बार वह कांग्रेस नेताओं के सहयोग से सत्ता में काबिज हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा की बैकअप टीम बन चुकी है। जब तक राहुल गांधी यहां की नेतृत्व शैली और नेताओं की मानसिकता को नहीं समझेंगे, तब तक उनका आना-जाना सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह जाएगा।

ओमप्रकाश चौटाला की छवि पर दी भावुक प्रतिक्रिया

सुनैना चौटाला से जब पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की तस्वीरों को लेकर जेजेपी द्वारा किए जा रहे इस्तेमाल पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला जी हरियाणा की राजनीति की एक महान हस्ती रहे हैं। उनका योगदान हर घर में महसूस किया जाता है। मैं तो कहती हूं कि भाजपा को भी उनकी फोटो लगानी चाहिए। यह कोई पार्टी विशेष की बात नहीं, बल्कि सम्मान की बात है।