Advertisement
Advertisement
होम / Sunaina Chautala Protest on Haryana Water Crisis: इनेलो का पानी को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन, सुनैना चौटाला ने उठाई हरियाणा के हक की आवाज, कहा- “सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार…”

Sunaina Chautala Protest on Haryana Water Crisis: इनेलो का पानी को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन, सुनैना चौटाला ने उठाई हरियाणा के हक की आवाज, कहा- “सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार…”

BY: • LAST UPDATED : May 5, 2025
Inkhabar Haryana, Sunaina Chautala Protest on Haryana Water Crisis: हरियाणा में जल संकट और भाखड़ा डैम के पानी के मुद्दे को लेकर आज इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने जोरदार प्रदर्शन किया। करनाल जिले के सचिवालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन की अगुवाई इनेलो की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने की। बड़ी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पंजाब सरकार पानी के लिए कर रही टालमटोल- सुनैना

प्रदर्शन का उद्देश्य हरियाणा को उसका जायज़ पानी का हक दिलाने की मांग करना था। प्रदर्शन के दौरान सुनैना चौटाला ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ इनेलो का नहीं बल्कि पूरे हरियाणा की जनता की आवाज है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पंजाब से 9000 क्यूसिक पानी मिलना चाहिए, लेकिन पंजाब सरकार लगातार टालमटोल कर रही है। केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार इस मामले में सिर्फ भाषणबाज़ी कर रही है। यदि वे चाहें तो तुरंत प्रभाव से हरियाणा को उसका पानी मिल सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदर्शन को तीन ज़ोन में बाँटा गया है ताकि राज्य के हर कोने से इस मुद्दे को उठाया जा सके। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कराएं।

Advertisement

महिलाओं ने भी भारी मात्रा में प्रदर्शन में लिया हिस्सा

प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। इस पर बोलते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि हरियाणा की महिलाएं आज दुर्गा का रूप लेकर इस लड़ाई में आगे आई हैं। जब महिलाएं किसी आंदोलन का हिस्सा बनती हैं, तो वह लड़ाई जीती जाती है। प्रेस से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस नेता धर्म सिंह छोकर पर ईडी की कार्रवाई को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है। छोकर साहब के लिए मैं सिर्फ यही कहूंगी कि परमात्मा उन्हें ईडी से बचाए।

भगवंत मान को सुनाई खरी-खरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथों लेते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि उन्होंने केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए पानी के मुद्दे को उछाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के किसानों को भूख हड़ताल से जबरन उठाया गया, यह केवल एक राजनीतिक स्टंट था।