Advertisement
Advertisement
होम / Sunaina Chautala Protest on Haryana Water Crisis: फतेहाबाद में पानी के मुद्दे पर इनेलो का उग्र प्रदर्शन, सुनैना चौटाला की अगुवाई में सौंपा गया प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

Sunaina Chautala Protest on Haryana Water Crisis: फतेहाबाद में पानी के मुद्दे पर इनेलो का उग्र प्रदर्शन, सुनैना चौटाला की अगुवाई में सौंपा गया प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

BY: • LAST UPDATED : May 6, 2025
Inkhabar Haryana, Sunaina Chautala Protest on Haryana Water Crisis: हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर वर्षों से जारी विवाद एक बार फिर गरमा गया है। इसी मुद्दे को लेकर फतेहाबाद में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने की। इस मौके पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार पर हरियाणा का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और केंद्र सरकार से पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

जाट धर्मशाला से शुरू होकर लघु सचिवालय तक पहुंचा प्रदर्शन

सुबह इनेलो कार्यकर्ता फतेहाबाद शहर की जाट धर्मशाला में एकत्र हुए, जहां से सुनैना चौटाला के नेतृत्व में जल अधिकार को लेकर नारेबाजी करते हुए वे लघु सचिवालय की ओर रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिन पर पंजाब सरकार के खिलाफ तीखे नारे लिखे हुए थे। लघु सचिवालय पहुंचकर जब इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने वहां की उपायुक्त (डीसी) मनदीप कौर से मुलाकात करनी चाही, तो पता चला कि डीसी कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। इस पर सुनैना चौटाला ने नाराजगी जाहिर की और कहा, “जब तक डीसी खुद ज्ञापन लेने नहीं आएंगी, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। हम यहां से नहीं हटेंगे।”

फोन पर हुई बातचीत

करीब आधे घंटे तक इंतजार के बाद डीसी मनदीप कौर ने सुनैना चौटाला को फोन किया और बताया कि उन्हें इस प्रदर्शन की कोई पूर्व सूचना नहीं थी, जिस कारण वे बाहर हैं। फोन पर बातचीत के दौरान डीसी ने ज्ञापन एडीसी को सौंपने की बात कही। इस प्रस्ताव पर सुनैना चौटाला सहमत हो गईं और इसके बाद एडीसी अनुराग ढालिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Advertisement

पंजाब सरकार पर निशाना

मीडिया से बातचीत में सुनैना चौटाला ने कहा कि पंजाब सरकार ने हरियाणा का पानी रोककर संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन किया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित बयान की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का ‘लाशें बिछ जाएंगी’ वाला बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और उन्हें शोभा नहीं देता। ऐसे मुख्यमंत्री को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए और हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाया जाए।

Kumari Selja on Yamuna-Ghaggar Link Canal Project: कुमारी सैलजा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र, यमुना-घग्गर लिंक नहर परियोजना को दी जाए प्राथमिकता